फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan reacts to Spain FIFA World Cup 2026 triumph pens emotional note for Lionel Messi

'आंखों में आंसू', स्पेन की जीत और मेसी की हार पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन; साझा किया पोस्ट

Mon, 20 Jul 2026 05:41 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 20 Jul 2026 05:41 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्पेन की फीफा विश्व कप 2026 जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही बिग बी ने लियोनेल मेसी के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan reacts to Spain FIFA World Cup 2026 triumph pens emotional note for Lionel Messi
अमिताभ बच्चन - फोटो : ANI

विस्तार

अमिताभ बच्चन ने 2026 फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखने के बाद अपने ब्लॉग पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। फाइनल मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की इस हार पर अमिताभ बच्चन काफी दुखी नजर आए।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने मेसी के लिए लिखा भावुक नोट?
मैच के बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'खेल खत्म हुआ, स्पेन चैंपियन बन गया और मेसी हार गए। आंखों में भावुक आंसू हैं... बहुत दुख हुआ। लेकिन हर चैंपियन के जीवन में ऐसा दिन जरूर आता है। जब आप आगे बढ़ते हैं, तो पाते हैं कि आपसे बेहतर भी कोई और आ गया है। आपको जो प्यार और गौरव मिला है, उसका आनंद लें।'

उन्होंने आगे लिखा कि हर महान खिलाड़ी के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब नई पीढ़ी उसकी जगह लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में फैंस और एक अनोखा किस्सा
वर्ल्ड कप के रोमांच के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने घर 'जलसा' के बाहर जुटने वाले फैंस का भी जिक्र किया। मुंबई की भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों फैंस रविवार को उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनका ध्यान एक अनोखे नजारे पर गया।

दरअसल, एक फैन अपने पालतू कुत्ते को बारिश से बचाने के लिए रेनकोट पहनाकर लाया था। इस पर मजाकिया अंदाज में बिग बी ने लिखा, 'ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है! मॉनसून से बचाने के लिए कुत्ते को रेनकोट पहनाया गया था। भारत का दूसरा नाम ही 'जुगाड़' और इनोवेशन है।'

ब्लॉग के आखिर में उन्होंने बताया कि फुटबॉल मैच देखने और फैंस से मिलने के बाद अब सुबह के 5:30 बज चुके हैं और वह सोने जा रहे हैं।


यह भी पढ़ें: Janadesh: प्रकाश झा की 'जनादेश' को लेकर उत्साहित हैं तुषार कपूर, नई फिल्म को बताया समाज का आईना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed