फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan refused hand over his KBC winning amount Abhishek say What is mine is not going to be yours

KBC: जब केबीसी में जीती रकम को BIG B ने बेटे अभिषेक को देने से कर दिया था इनकार, चौंका देगी इसकी वजह

Sun, 16 Jul 2023 08:52 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 08:52 PM IST
सार

साल 2017 में कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड अभिषेक बच्चन हॉट सीट पर बैठे अपने पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan refused hand over his KBC winning amount Abhishek say What is mine is not going to be yours
अभिषेक बच्चन ,अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी का हिट क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सदी के अमिताभ बच्चन मेजबानी करते नजर आते हैं। उनके इस शो में बी-टाउन के दिग्गज कलाकार भी  अक्सर हॉट सीट पर बैठे नजर आते हैं। उनके इस शो में बॉलीवुड अभिनेता और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कई बार नजर आ चुके हैं। साल 2017 के  केबीसी एपिसोड के एक पुराने प्रोमो में अभिषेक को हॉट सीट पर बैठे अपने पिता से सवाल पूछते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan refused hand over his KBC winning amount Abhishek say What is mine is not going to be yours
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने अपने पिता और अभिनेता का परिचय देते हुए कहा, "मेरे सामने बैठे हैं मुंबई से आए श्री अमिताभ बच्चन यह एक अभिनेता हैं और हिंदी, अंग्रेजी सहित, कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इन्हे गाना गाने और काम करते रहने का बहुत शौक है।” इसके बाद अभिषेक ने खुद का जिक्र करते हुए कहा, “यह अगर आज यहां से भारी रकम जीत कर जाते हैं, तो वह राशि अपने पुत्र को देना चाहते हैं।''

Suchitra: कभी हां कभी ना की शूटिंग के वक्त बुरी तरह रो पड़ी थीं सुचित्रा, खुलासे के पीछे की वजह जान चौंकना तय

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan refused hand over his KBC winning amount Abhishek say What is mine is not going to be yours
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अमिताभ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “किसने कहा है तुमसे? अभिषेक ने जवाब दिया कि आपने ही हमें सिखाया है, जो मेरा है वो आपका भी है। अमिताभ ने कहा, लेकिन आज जो मेरा है वो तुम्हारा नहीं होने वाला क्योंकि वो मेरा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन और शो के फैंस कौन बनेगा करोड़पति 15 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Rahul Roy: ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय से मिलने नहीं पहुंचे थे महेश भट्ट, बोले- किसी ने भी नहीं पूछा हालचाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed