फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan shares his photos in funny dress fans are comparing with ranveer singh

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने पहनी अजीबो-गरीब ड्रेस, फैंस ने पूछा- 'अब रणवीर क्या पहनेंगे?'

Tue, 19 Jul 2022 11:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Jul 2022 11:41 AM IST
सार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर पोस्ट की है कि लोग उनकी तुलना रणवीर सिंह से कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares his photos in funny dress fans are comparing with ranveer singh
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी वह चर्चा में रहते हैं। यूं तो अमिताभ बच्चन अक्सर थ्रोबैक फोटोज और कविताएं ही ज्यादा साझा करते नजर आते हैं। मगर हाल ही में उन्होंने अपनी दो ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इसकी वजह  है अमिताभ बच्चन की ड्रेस। अमिताभ बच्चन ने थोड़ी अजोबी-गरीब ड्रेस पहनी है, इसके बाद फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि अब रणवीर सिंह क्या पहनेंगे?

विज्ञापन

फैंस पूछ रहे सवाल
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें उनका लुक देखने लायक है। इन तस्वीरों को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वह व्हाइट कलर की हुडी टीशर्ट के साथ ढीलाढाला पाजामा पहने नजर आ रहे हैं। देखने में यह ऐसे लग रहा है, जैसे कोई स्कर्ट हो। इस तस्वीर पर फैंस के काफी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा फनी कैप्शन
बता दें कि जल्द ही अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन के साथ फैंस के बीच लौट रहे हैं। इस बार शो शुरू होने से पहले ही अपने शानदार प्रोमो की वजह से चर्चा में हैं। अमिताभ बच्चन ने अपना यह लुक केबीसी के सेट से ही साझा किया है। इसके साथ उन्होंने काफी मेजादर कैप्शन लिखा है। बिग बी ने लिखा है, 'पहनने को दे दिया पजामा,लगा साड़ी को फाड़ा, आगे छोटी जेब दे दी,और पीछे लगा है नाड़ा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने सरप्राइज इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'रणवीर सिंह से दोस्ती कर ली है क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देखा, रणवीर की संगत में रहने का परिणाम'। एक यूजर ने लिखा, 'बिना किसी अफसोस के जिंदगी जियो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed