Amitabh Bachchan: कलाकारों के प्रदर्शन को खराब कहने वाले लोगों पर भड़के अमिताभ बच्चन, बोले- हम डर में जीते हैं
अमिताभ बच्चन ने कहा कि लोग बहुत आसानी से कलाकारों को खराब प्रदर्शन करने के लिए दोष दे देते हैं, जिस वजह से हम लगातार डर में जीते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते हैं। एक बार फिर बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए कलाकारों की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें फैंस के साथ साझा की हैं और उनके दर्द और एक तरह के डर के बारे में भी खुलासा किया है।
दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया कि कितनी आसानी से लोग कलाकारों को दोष देते हैं, यहां तक कि कलाकार डर के विभिन्न पहलुओं के साथ संघर्ष करते हैं। बिग बी ने अपना लेटेस्ट ब्लॉग को शेयर करते हुए लिखा, "बाहरी लोगों के लिए रचनात्मकता के समुदाय पर दोष, गैर-प्रदर्शन, अनैतिक गुणों को रखना सबसे आसान काम है।''
War 2: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल
बिग बी ने लिखा, 'अधिकांश समय किसी और द्वारा बनाया गया है, जो यह सोचते हैं कि कलाकारों के उनके मुताबिक होना चाहिए। दुख, वे धारणा पर जीते हैं। हम डर में जीते हैं। हमारा डर कल्पना तक सीमित नहीं है। यह है कई पहलू जो बहुत से लोगों के लिए अज्ञात हैं, लेकिन चर्चा में मूल्यवान समय कौन और क्यों बर्बाद करता है। इसे एक कान से सुनें और एक कान से निकाल दें। अपनी रचनाओं और कला पर ध्यान दें।'
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' की बंपर सफलता से अदा शर्मा गदगद, बोलीं- लोगों के दिलों को छू रही यह फिल्म
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वह जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ प्रोजेक्ट-के में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए थे। वहीं, इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ 'सेक्शन 84' में भी दिखाई देंगे। साथ ही वह 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे।
Manoj Bajpayee: राजनीति के प्रीमियर पर कटरीना ने छुए थे मनोज के पैर,अभिनेत्री को गले लगाकर एक्टर ने कही यह बात