सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anees Bazmee Breaks Silence On Making Of No Entry 2 Says Thoda Waqt Lagega

‘नो एंट्री 2’ को लेकर अपडेट, खुद अनीस बज्मी ने किया बड़ा खुलासा; क्या रिलीज होगी फिल्म? जानिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 08 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

No Entry 2: अनीस बज्मी की फिल्म नो एंट्री 2 काफी समय से चर्चाओं में बनी हुई है। अब इसकी मेकिंग और रिलीज को लेकर खुद डायरेक्टर ने बड़ा अपडेट दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Anees Bazmee Breaks Silence On Making Of No Entry 2 Says Thoda Waqt Lagega
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में फिल्म को लेकर देरी, शेड्यूल की दिक्कतों और कास्ट में बदलाव की खबरें सामने आई थीं। इस लंबे समय से इंतजार की जा रही सीक्वल को लेकर काफी समय से अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन फिल्म अब भी चर्चा में बनी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे नए कलाकार नजर आएंगे।

Trending Videos

फिल्म को लेकर क्या बोले अनीस बज्मी?
देरी को लेकर बात करते हुए अनीस बज्मी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि कुछ फिल्मों को बनने में उम्मीद से ज्यादा समय लग जाता है, लेकिन टीम पूरी कोशिश कर रही है कि ‘नो एंट्री 2’ बनकर तैयार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘कुछ फिल्मों की कुंडली होती है। मैं मानता हूं कि कुंडली होती है। कभी कोई फिल्म जल्दी बन जाती है, कभी देर से बनती है। लेकिन इंशाल्लाह, हम सबकी कोशिश है कि ये फिल्म बने।’

विज्ञापन

Anees Bazmee Breaks Silence On Making Of No Entry 2 Says Thoda Waqt Lagega
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोग इस फिल्म को बहुत पसंद करेंगे
फिल्ममेकर ने आगे बताया कि उन्होंने ‘नो एंट्री 2’ को बहुत प्यार से लिखा है और यह उनकी सबसे अच्छी लिखी गई फिल्मों में से एक है। उन्होंने माना कि इस प्रोजेक्ट में समय लगा है, लेकिन फिल्म जरूर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म से जुड़े सभी लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। ‘जो भी लोग इस फिल्म से जुड़े हुए हैं, सब बहुत एक्साइटेड हैं। और लोग इस फिल्म को बहुत पसंद करेंगे,’ उन्होंने कहा।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ के ये एक्टर कभी थे टीचर, क्लास में मिली जीवनसाथी; 27 साल से निभा रहे खूबसूरत रिश्ता

फिल्म की ऑफिशियल कास्ट और इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed