सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut expressed her thoughts on jhanvi kapoor trolling and scenes from film peddi

Peddi Row: 'पेद्दी' मामले पर जान्हवी को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत? सेट और शूटिंग से जुड़ी यह सीख दी

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangna Ranaut On Janhvi Kapoor: फिल्म 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को जिस तरह पेश किया गया है उसके लिए मेकर्स की आलोचना की जा रही है। अब इस मामले पर अभिनेत्री और मंडी सांसद कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

kangana ranaut expressed her thoughts on jhanvi kapoor trolling and scenes from film peddi
कंगना रनौत, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म 'पेद्दी' और जान्हवी कपूर से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी है। 


तकलीफ है तो आप खुद कहिए
पीटीआई से हुई बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा,  'कुल मिलाकर मेरे अनुभव के अनुसार, जब मैं कोई फिल्म करने के लिए हां कहती हूं, तो कई अलग-अलग दृष्टिकोण होते हैं। सेट पर शूटिंग के दौरान आप भी हर मुद्दे पर अपना पक्ष रख सकते हैं। हो सकता है कि मेकर्स महिला के किरदार को इस तरह न दिखाना चाह रहे हों। अब ऐसे तो कोई फिल्म नहीं बनाना चाहता ना कि आओ इस अभिनेत्री का वस्तुकरण करते हैं। एक्ट्रेस को अगर इससे तकलीफ है तो वो खुद भी कह सकती है कि यह सही नहीं लग रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

kangana ranaut expressed her thoughts on jhanvi kapoor trolling and scenes from film peddi
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाएं अपना पक्ष रख सकती हैं
कंगना ने आगे कहा, 'मैंने देखा है कि लोग सेट पर इस तरह से सोचते नहीं हैं कि ओह ये वाला शॉट वैसा सा लग रहा है। एक महिला के तौर पर आप अपना पक्ष रख सकते हैं। आप मेकर्स से कह सकते हैं कि ये वाला सीन या शॉट ठीक नहीं लग रहा।'
 

आप कह सकते हैं कि स्क्रीन पर अच्छा नहीं लग रहा
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अगर आप किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं तो यह एक सहयोग की तरह है। एक महिला के रूप में कोई भी अपना दृष्टिकोण रख सकता है कि यह अलग दिख रहा है या बता सकता है कि स्क्रीन पर यह अच्छा नहीं लग रहा। ज्यादातर अन्य लोग आपसे सहमत होंगे। जब कोई इस तरह की फिल्म के लिए हां कहता है तो यह एक सहयोग की तरह होता है।'

kangana ranaut expressed her thoughts on jhanvi kapoor trolling and scenes from film peddi
भारत भाग्य विधाता ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'भारत भाग्य विधाता'?
बात करें कंगना की अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की तो इसका निर्देशन मनोज तापडिया ने किया है। फिल्म में कंगना एक ऐसी नर्स की भूमिका में नजर आएंगी जो आतंकवादी हमले के दौरान कई लोगों की जिंदगी बचाती हैं। कंगना के अलावा इस फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सुहिता थाटे और प्रिया बेर्डे समेत कई कलाकार नजर आएंगे। खुद कंगना के ही बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed