सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Man Accused Of Being Paid To Cry After Watching Imtiaz Ali At Main Vaapas Aaunga Replies To Users

‘मैं वापस आऊंगा’ को देखकर थिएटर में भावुक हुआ फैन; यूजर्स ने कहा- ‘रोने के पैसे मिले थे?’ शख्स ने दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 17 Jun 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Main Vaapas Aaunga: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को देखकर थिएटर में रोने लगा। इसपर कई लोगों ने फिल्म की ओर से पीआर होने के सवाल खड़े किए। 

Man Accused Of Being Paid To Cry After Watching Imtiaz Ali At Main Vaapas Aaunga Replies To Users
मैं वापस आऊंगा फैन रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ दर्शकों को भावुक कर रही है। फिल्म देखने के बाद कई लोगों के रोने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो ने खासा ध्यान खींचा, जिसमें एक शख्स फिल्म देखने के बाद इम्तियाज अली और वेदांग रैना से मिलते हुए रोता नजर आया।

यूजर्स ने लगाए पेड पीआर के आरोप
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि उस शख्स को फिल्म के प्रमोशन के लिए जानबूझकर रोने के पैसे दिए गए थे। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि वीडियो में वेदांग हंसते हुए नजर आ रहे थे, जिससे शक और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Man Accused Of Being Paid To Cry After Watching Imtiaz Ali At Main Vaapas Aaunga Replies To Users
मैं वापस आऊंगा, इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम-पीटीआई

अब खुद शख्स ने दी सफाई
वीडियो में नजर आने वाले शख्स ने खुद सामने आकर इन आरोपों को गलत बताया है। दुष्यंत अरोड़ा, जो पेशे से वकील और कॉलमिस्ट हैं, उन्होंने एक्स पर जवाब देते हुए कहा, ‘मैं वही आदमी हूं। मुझे किसी ने हायर नहीं किया था। और वेदांग भी उस समय भावुक थे और उनकी आंखों में भी आंसू थे।’

यूजर्स का मजाकिया सवाल 
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे सवाल किया, ‘कौन मर गया था वैसे?’ इस पर दुष्यंत ने भावुक जवाब दिया, ‘मेरी दादी। जैसे फिल्म में एक दादा-दादी को अल्जाइमर है, वैसे ही मेरी दादी को भी था। अभी मुश्किल से एक महीना हुआ है… शुक्रिया। मुझे पता है आप ताना मार रहे थे, लेकिन कोई बात नहीं।’

ये भी पढ़ेंं- ‘अभी मुझे बहुत आगे जाना है’, वेदांग रैना ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को बताया खास, शेयर की BTS तस्वीरें और भावुक नोट
विज्ञापन

Man Accused Of Being Paid To Cry After Watching Imtiaz Ali At Main Vaapas Aaunga Replies To Users
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
12 जून को रिलीज हो चुकी है 'मैं वापस आऊंगा' 
बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम किरदारों में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed