फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Praised deepika for becoming a presenter at oscars 2023 shared old picture of actress

Anupam Kher: 'सफलता की सीढ़ी... आकाश से परे...' अनुपम खेर ने इस अंदाज में की दीपिका की तारीफ, गदगद हो गए फैंस

Sun, 05 Mar 2023 11:21 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 05 Mar 2023 11:21 AM IST
सार

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर अनुपम खेर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर एक बड़ी बात बोली है। अनुपम खेर ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिका पादुकोण को लेकर एक पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन
Anupam Kher Praised deepika for becoming a presenter at oscars 2023 shared old picture of actress
अनुपम खेर, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी के दिलो-दिमाग पर छाप छोड़ जाते हैं। वे न केवल एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि वे कई स्टार्स को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। इन बड़े स्टार्स में एक नाम दीपिका पादुकोण का भी है। इस बात को कम लोग ही जानते होंगे कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दीपिका पादुकोण अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में तीन महीने अभिनय की बारीकियां सीख चुकी हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस के 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर 2023 की प्रेजेंटर बनने पर अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री के लिए पोस्ट शेयर कर खुशी प्रकट की है।

विज्ञापन

अनुपम ने बांधे तारीफों के पूल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा लिया है। एक्ट्रेस 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर 2023 की प्रेजेंटर बनेंगी। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई एक्ट्रेस को बधाई देते हुए और उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं अब अनुपम खेर ने भी दीपिका की एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए उनके लिए एक खास नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher Praised deepika for becoming a presenter at oscars 2023 shared old picture of actress
अनुपम खेर, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

अनुपम खेर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जो उनके एक्टिंग स्कूल की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि, 'डियरेस्ट'। इस साल के ऑस्कर प्रेजेंटर्स में से एक होने पर बधाई! हर बार जब आप सफलता की सीढ़ी पर एक कदम ऊपर चढ़ते हैं, तो हम आपकी यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं। आपका टीचर होने के नाते मैं हमेशा जानता था कि इस आकाश की सीमा नहीं है, तुम परे जाओगे !! प्यार और आशीर्वाद हमेशा!..पठान को भी बधाई! जय हो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन

फैंस ने की तारीफ
अनुपम की इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'ओह माय गॉड, कितनी प्यारी है'। वहीं दूसरे फैन ने  कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बहुत प्यारा है'। बता दें कि दीपिका के साथ इस अवॉर्ड में एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ग्लेन क्लोज़, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जैनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कॉनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी भी शामिल होंगे। 95वां अकेडमी अवॉर्ड 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अनिल कपूर बेटी रिया, बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed