Shri Rambhumi: फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में किस किरदार में नजर आएंगे अनुपम खेर, पोस्ट साझा कर किया खुलासा
Anupam Kher Role In Shri Rambhumi Movie: अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' में अपने किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में अनुपम ने बताया है कि वह इस फिल्म में किसकी भूमिका निभाने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में अपनी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या में प्रभु रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। फिल्म की शूटिंग अयोध्या में शुरू हो चुकी है। इसी बीच आज अनुपम ने अपनी फिल्म 'श्री रामभूमि' के सेट से एक खास तस्वीर साझा की है और साथ ही इस फिल्म में अपने निभाए गए किरदार को लेकर भी खुलासा किया है।
अनुपम खेर का लुक
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' के सेट से कई खास तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुपम सफेद रंग का कुर्ता पजामा और साथ में अंगोछा पहने नजर आ रहे हैं। इस लुक में अनुपम के माथे पर सफेद और लाल रंग का टीका लगा हुआ है और साथ ही उन्होंने चश्मा पहन रखा है।
फिल्म 'श्री रामभूमि' में किसका किरदार निभाएंगे अनुपम
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'श्री रामभूमि' इन खास तस्वीरों के साथ फिल्म 'श्री रामभूमि' में अपने किरादर को लेकर भी खुलासा किया है। अनुपम ने लिखा कि सोशल मीडिया में उनके लुक की तस्वीरें आने के बाद उन्होंने खुद ही फैंस को अपने किरदार के बारे में बताने का फैसला किया। वे फिल्म में अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहे हैं।
अशोक सिंघल के बारे में
अनुपम ने अशोक सिंघल को एक ऐसा समर्पित व्यक्ति बताया, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को सही दिशा दी और जो भगवान राम के सच्चे भक्त थे। अनुपम खेर ने लिखा कि इतिहास के ऐसे बड़े व्यक्तित्व के किरदार को पर्दे पर सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ निभाना उनके लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि वे इस रोल के लिए अपनी पूरी मेहनत करेंगे और इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी हैं।
View this post on Instagram