‘पीआर का भी बड़ा रोल’, जावेद जाफरी ने बताया क्यों नहीं चमका करियर, सलमान खान को लेकर कही ये बात
Jaaved Jaaferi: हाल ही A-लिस्ट के कलाकारों में शामिल ना होने को लेकर जावेद जाफरी ने खुलकर बात की। उन्होंने सलमान खान का उदाहरण देते हुए बड़ी बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जावेद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक के आखिर में की थी और अपनी बेहतरीन एक्टिंग, शानदार कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त डांस स्किल्स से अलग पहचान बनाई। हालांकि, इन सभी खूबियों के बावजूद वह बॉलीवुड में ‘ए-लिस्ट’ स्टार का दर्जा हासिल नहीं कर पाए। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई।
जावेद ने बताई ये वजह
स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह 90 के दशक में ए-लिस्टर क्यों नहीं बन पाए, तो जावेद ने कहा, टयह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आपको कैसे पेश किया जाता है।
इसमें पीआर का भी बड़ा रोल होता है, क्योंकि इंडस्ट्री का अपना एक नेटवर्क होता है। कई बार आपके बारे में नेगेटिव बातें बाहर आ जाती हैं, ऐसे में आपको अपनी इमेज सुधारने या पॉजिटिव चीजें दिखाने की जरूरत होती है।’
सलमान का उदाहरण देकर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यह सब करने में पीछे रह गया। मैं किसी ग्रुप का भी हिस्सा नहीं था। और अगर आपके पास एक बड़ी हिट फिल्म हो, तो कोई आपसे सवाल नहीं करता। सफलता सबसे बड़ी चीज होती है। जैसे सलमान खान के साथ हुआ। उन्होंने ‘बीवी हो तो ऐसी’ (1988) से शुरुआत की थी और लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था।’
जावेद ने आगे बताया, ‘फिर ‘मैंने प्यार किया’ (1989) आई और उसके बाद हर कोई उनके पीछे भागने लगा। वही सलमान खान थे, उन्होंने कुछ अलग नहीं किया था, लेकिन फर्क सिर्फ सफलता का था। इसके बाद आप उसी के साथ आगे बढ़ते हैं। मेरे साथ ऐसी कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं हुई।’
विलेन के रोल से की शुरुआत
जब उन्हें याद दिलाया गया कि उनकी पहली फिल्म ‘मेरी जंग’ (1985) हिट थी और उनका गाना ‘बोल बेबी बोल’ भी काफी पॉपुलर हुआ था, तो जावेद ने कहा, ‘मुझे उस फिल्म में विलेन के रूप में लॉन्च किया गया था। उस समय सुभाष घई सबसे बड़े डायरेक्टर थे और एनएन सिप्पी टॉप प्रोड्यूसर्स में से एक थे।’
ये भी पढ़ें- ‘लॉकअप 2’ को होस्ट करने के लिए फराह खान और रितेश देशमुख ने ली इतनी फीस; जानकर रह जाएंगे हैरान
उन्होंने कहा, ‘इस वजह से लोगों ने सोच लिया कि अगर मुझे विलेन के तौर पर लिया गया है, तो आगे भी मुझे उसी तरह के रोल मिलेंगे। यह छवि पहले ही बन गई थी। इसे बदलने के लिए किसी को मेरे साथ एक मस्तीभरी म्यूजिकल फिल्म बनानी चाहिए थी, जैसा साउथ में प्रभु देवा के साथ हुआ। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मैंने भी खुद को उस तरह से पेश नहीं किया। हालांकि, अब मैं इन बातों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता।’
जावेद जाफरी फिल्म ‘धमाल 4’ में मनव के किरदार में नजर नहीं आएंगे। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।