{"_id":"6a5079f81bb3bb609d008da5","slug":"ajay-devgn-net-worth-all-about-dhamaal-4-actor-know-his-empire-luxurious-properties-and-cars-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: 'धमाल 4' की रिलीज के दिन जानिए कितनी है अजय देवगन की कुल संपत्ति? कारों का कलेक्शन कर देगा हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: 'धमाल 4' की रिलीज के दिन जानिए कितनी है अजय देवगन की कुल संपत्ति? कारों का कलेक्शन कर देगा हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:32 AM IST
सार
Dhamaal 4 Ajay Devgn Net Worth: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी बीच जानिए अजय देवगन कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं?
विज्ञापन
1 of 7
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में 30 साल से ज्यादा का समय बिता चुके अजय देवगन आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। जानिए 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन की कुल संपत्ति कितनी है?
2 of 7
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन की कुल संपत्ति
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन के पास लगभग 427 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। अजय ने फिल्मों की कमाई, उनके आलीशान घर, बिजनेस और कारों के कलेक्शन को मिलाकर यह साम्राज्य खड़ा किया है।
3 of 7
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजय की फीस
अजय देवगन एक फिल्म के लिए 60 करोड़ से 120 करोड़ तक चार्ज करते हैं। उन्होंने फिल्म 'रेड 2' के लिए 75 करोड़ और 'शैतान' और 'दृश्यम 2' के लिए 60-60 करोड़ लिए थे। उनकी आज 10 जुलाई रिलीज हुई फिल्म 'धमाल 4' के लिए उन्होंने अपनी तय फीस में थोड़ी कटौती की है। अनुमान है कि अजय ने 'धमाल 4' के लिए 40 करोड़ रुपये की फीस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अजय देवगन
- फोटो : X
देश-विदेश में आलीशान घर
अजय के पास मुंबई में एक बंगला है, जिसका नाम 'शिवशक्ति' है, जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है। इसमें एक बड़ा जिम, खूबसूरत बगीचा और बड़ी बालकनियां हैं। इसके अलावा लंदन में भी अजय का एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 54 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मुंबई में उनकी कई कमर्शियल संपत्तियां भी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अजय देवगन
- फोटो : X
बिजनेस और कंपनियां
अजय देवगन सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। साल 2000 में उन्होंने 'देवगन फिल्म्स' की शुरुआत की, जिसने 'तन्हाजी' और 'सिंघम रिटर्न्स' जैसी कई बड़ी फिल्में बनाई हैं।
साल 2015 में उन्होंने अपने बच्चों (नीसा और युग) के नाम पर 'NY VFXWAALA' नाम का स्टूडियो शुरू किया, जो फिल्मों में स्पेशल इफेक्ट्स का काम करता है। इसके अलावा उनका 'देवगन सिनेक्स' नाम का अपना मल्टीप्लेक्स बिजनेस है। देश के बड़े शहरों में उनके 57 सिनेमाघर चल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।