Viral Video: 'एक्टिंग तो खत्म हो गई', सनी देओल ने फैंस की अटकलों को किया खारिज, क्लीन शेव लुक पर दिया रिएक्शन
Sunny Deol Viral Video: हाल ही में सनी देओल का क्लीन शेव लुक काफी चर्चा में आ गया। इस पर सनी देओल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फैंस की अटकलों को खारिज कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्लीन शेव लुक पर सनी का रिएक्शन
'इक्का' की स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी देओल की मौजूदगी ने फिल्म से कहीं ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा। चेक्ड शर्ट, जींस और कैप वाले कैजुअल आउटफिट में एक्टर ने अपने क्लीन-शेव मेकओवर से सभी को हैरान कर दिया। नए लुक को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए हो सकता है। हंसते हुए अफवाहों का जवाब देते हुए, सनी ने इन थ्योरीज को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा 'आजकल लोग लुक्स के पीछे ज्यादा रहते हैं। सब लुक्स के बारे में है और एक्टिंग तो पूरी तरह खत्म हो गई है।'
Naseeruddin: 20 वर्षों बाद तमिल फिल्म में वापसी करने को तैयार नसीरुद्दीन शाह, धनुष के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर
दिलचस्प बात यह है कि जब 'इक्का' का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो एक बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थी सनी देओल को इंट्रोड्यूस करने का तरीका। सिर्फ उनका नाम दिखाने के बजाय, मेकर्स ने उन्हें 'धर्मेंद्र का बेटा सनी देओल' के तौर पर दिखाया।
इस फैसले के बारे में पूछे जाने पर, सनी ने जवाब दिया 'पापा के बेटे हैं और क्या है? अच्छा काम करते हैं तो अच्छा लगता है कि पापा खुश होंगे कि उनके बेटे अच्छा काम कर रहे हैं।'
इक्का आज 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
सनी देओल के पास नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' भी है, जिसमें वह हनुमान का रोल निभाते दिखेंगे। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में दिखेंगे। पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज होगा, उसके बाद दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को। इस साल, सनी के पास बटवारा 1947 भी है। वह प्रीति जिंटा के साथ नजर आएंगे।