अनुपम खेर ने बताया कैसा होता है थिएटर के मंच पर होना, एक्टर ने कहा ‘जीवन के बारे में बात करना एक थेरेपी की तरह
Anupam kher on Theatre: अनुपम खेर ने इस बार अभिनय के लिए थिएटर का मंच चुना। इस शानदार अनुभव को एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया।
विस्तार
अनुपम खेर के अभिनय और उनकी सोच को दर्शक काफी पसंद करते हैं। बड़े पर्दे के साथ-साथ अभिनेता को अक्सर थिएटर में नाटक के मंच पर भी देखा जाता है।हाल ही में वो उन्होंने थिएटर में एक्ट किया। जिससे जुड़ा अनुभव एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
मां भी आईं अनुपम को मंच पर देखने
अनुपम खेर ने नाटक 'कुछ भी हो सकता है' में लाइव परफॉर्मेंस दी। यह मौके अभिनेता के लिए और भी खास तब हुआ जब उनकीं मां इस नाटक को देखने पहुंची। अनुपम ने सोशल मीडिया पर नाटक दौरान हुई कई खास चीजें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि इस शो के होने के पहले वो स्वस्थ नहीं थे। उनके पैरों में काफी दर्द था। मगर जैसे ही वह स्टेज पर पहुंचे उनका दर्द कहीं पीछे छूट गया। स्टेज की लाइट उनपर पड़ी और नाटक शुरु हुआ वो सब कुछ भूल गए। इसके बाद उनका ध्यान सिर्फ अपने अभिनय पर था।
मुश्किलों के बाद भी शानदार रहा नाटक
अपना व्यक्तिकत अनुभव साझा करने के बाद अनुपम खेर ने नाटक के बारे कई बातें बताई। उन्होंने कहा ‘कई मुश्किलों के बाद भी रविवार रात को मेरा नाटक 'कुछ भी हो सकता है' सफल रहा। थिएटर में नाटक करने से एक अलग तरह की खुशी मिलती है। यह आपके अंदर अलग उर्जा का संचार करता है। यही होता है थिएटर का जादू। अगर आप मंच पर हैं तो आपको पूरी तरह आपको वहीं मौजूद होना पड़ता है। आपकी कमियां छिप नहीं सकती।
सुकून देता है जिंदगी की कहानी सुनाना
अनुपम खेर ने अपनी स्टेज पर महसूस होने वाली भावनाओं के बारे में कहा ‘मेरे लिए मंच पर अपने जीवन के बारे में बात करना एक थेरेपी की तरह है। अपने ठुकराए जाने और असफलताओं के पल के बारे में बात करना इन सब से मुझे एक सुकून मिलता है।आगे अनुपम ने कहा कि थिएटर करना उनके अभिनए को जिंदा रखता है।
अनुपम खेर जल्द आएंगे नजर
अनुपम जल्द ही 'खोसला का घोसला' के पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कई पुराने किरदार जैसे बोमन ईरानी, परवीन डबास, रणवीर शौरी जैसे पुराने कलाकार हैं। साथ ही रवि किशन को इस बार कास्ट में जोड़ा है ।इसके अलावा, अनुपम निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अभी इस फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।