गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मिली फराह खान, इस बात के लिए कहा शुक्रिया; देखें तस्वीरें
Farah Khan met Google CEO Sundar Pichai: फराह खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें गूगल ऑफिस से साझा की है। इसमें वह गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मिल रही हैं। इस मुलाकात का अनुभव कैसा रहा, इस बारे में भी फराह खान ने बताया है।
विस्तार
फराह खान ने कोरियोग्राफर से लेकर फिल्म डायरेक्टर बनने का सफर बॉलीवुड में तय किया। इन दिनों वह फिल्मों से दूर हैं। फराह खान इन दिनों एक नई राह पर रही हैं। क्या है वो राह? और जब उनकी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात हुई तो कैसा एक्सपीरियंस रहा? इस बारे में फराह खान ने एक पोस्ट साझा की है।
फराह खान ने सुंदर पिचाई को खूब हंसाया
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें की हैं। वह गूगल के ऑफिस में मौजूद हैं। साथ में सीईओ सुंदर पिचाई भी नजर आए। फराह खान ने ऑफिस के स्टॉफ से भी मुलाकात की। अपनी पोस्ट में इस मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए फराह खान ने लिखा, ‘जब आप गूगल को हंसाते हैं। सुंदर पिचाई और यूट्यूब इंडिया इतने अच्छे होस्ट बनने के लिए धन्यवाद।’ आगे एक फनी बात फराह लिखती हैं, ‘कुंदर मेट सुंदर।’ बता दें कि फराह खान ने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से शादी की है।
ये खबर भी पढ़ें: 18 के हुए फराह खान के बच्चे; पुरानी यादें साझा कर कोरियोग्राफर ने लिखा नोट, कहा- तुम्हारी मां होना प्रिवलेज है
फराह खान डायरेक्टर ने बनीं कंटेंट क्रिएटर
फराह खान ने बतौर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर बॉलीवुड में काम किया है। अब वह कंटेंट क्रिएटर के तौर पर एक्टिव हैं। उनका कुकिंग व्लॉग फैंस को काफी पसंद आता है। इस व्लॉग चैनल पर वह सेलेब्स के घर जाती हैं, उनके किचेन में टेस्टी डिशेज साथ मिलकर बनाती हैं। साथ ही सेलेब्स के अनसुने किस्से सुनती हैं, कुछ अपनी बातें साझा करती हैं। इस व्लॉग में उनका कुक दिलीप भी नजर आता है, वह भी अब सोशल मीडिया पर फेमस हो चुका है। फराह खान ने हाल ही में बताया था कि इतना पैसा फिल्में बनाकर नहीं कमाया उससे कहीं ज्यादा व्लॉगिंग से कमा लिया है।