सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The kerala story 2 event organised at delhi victims shared there stories on stage

55 पीड़ितों ने बयां की दर्दनाक दास्तां, ‘द केरल स्टोरी 2’ के निर्देशक बोले- ‘कहानी सुनकर कई दिन सोया नहीं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

The kerala story 2 Event:  'द केरला स्टोरी 2- गोज़ बियॉन्ड' के मेकर्स ने फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज के पहले एक इंवेंट रखा जिसमें असल जिंदगी में इस भयावह अनुभव से गुजरे पीड़ितों ने अपना दुख साझा किया। 

The kerala story 2 event organised at delhi victims shared there stories on stage
द केरला स्टोरी 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘द केरला स्टोरी 2- गोज़ बियॉन्ड' जल्द सिनेमा घरों में  रिलीज होने जा रही है। इसके पहले मेकर्स ने एक इवेंट रखा। इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से पीड़ित और उनके परिवार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुए हादसों के बारे में जानकारी दी जिनपर इस फिल्म की कहानी आधारित है ।

Trending Videos


कई परिवारों ने सुनाई अपनी आपबीती
दिल्ली में हुए इस इवेंट ने 33 परिवारों की कुछ 55 लड़कियों ने अपने साथ हुए अत्याचार की दर्दनाक कहानियां सुनाईं। इस मौके पर वो परिवार भी शामिल थे जिनकीं बेटियां पहले ही दुनिया छोड़ कर जा चुकीं हैं। इस कॉन्फ्रेंस में बंगाल, बिहार, भीलवाड़ा, गंगापुर, राजकोट, उदयपुर, जम्मू, महाराष्ट्र, भोपाल, झारखंड, फरीदाबाद, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और इंदौर से भी लोग पहुंचे थे। जहां मंच पर 49 पीड़ित और उनके परिवार के सदस्य थे। वहीं कई परिवार के सदस्य मंच के नीचे भी बैठे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

The kerala story 2 event organised at delhi victims shared there stories on stage
द केरला स्टोरी 2 - फोटो : ट्विटर

परिवारों के साथ खड़ी फिल्म की टीम 
'द केरला स्टोरी 2- गोज़ बियॉन्ड' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की कास्ट समेत मेकर्स भी उपस्थित थे। मुख्य रुप से फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह, सह-निर्माता आशिन ए. शाह शामिल थे। वहीं फिल्म की कास्ट उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया भी इंवेंट में दिखाई दीं। पीड़ित परिवारों के साथ मंच पर मौजूद फिल्म की टीम उनका दुख साझा करते दिखाई दी। सर्वाइवर्स और उनके परिजनों ने मीडिया से हुई खास बातचीत में अपनी आपबीती सुनाने के साथ-साथ लोगों के इस तरह के अपराधों के प्रति जागरूक रहने और विशेष ध्यान देने की बात की। 

निर्देशक कामाख्या ने कहा सच्चाई नहीं बदलेगी
एएनआई से बात करते हुए फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहा, ‘मैंने करीब 1,500 लेख और 70-80 एफआईआर पढ़ी हैं, पीड़ितों से मुलाकात की है। ऐसे एक ड़ेढ साल में कई दिन आए तब पीड़ितों से मिलने के बाद मैं सो नहीं पाया।  मैंने अदालत के फैसले भी पढ़े हैं, और ये सभी सच्ची घटनाएं हैं... हम आंखें बंद कर सकते हैं, लेकिन इससे सच्चाई नहीं बदलेगी। यह समाज में बड़े पैमाने पर हो रहा है।'

कब रिलीज होगी 'द केरला स्टोरी 2 ?

 इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने अपने बैनर सनशाइन पिक्चर्स के तले प्रोड्यूस किया है। वहीं कामाख्या नारायण सिंह ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म तीन हिंदू लड़कियों के प्रेम के नाम पर प्रताड़ित होने की कहानी पर आधारित है। धर्म परिवर्तन के रास्ते ये सब एक सोची समझी सजिश की शक्ल ले लेता है। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed