सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep Hooda seeks blessings at Kolhapurs Mahalaxmi temple amid Eetha shoot pics goes viral

'ईथा' की शूटिंग के बीच महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे रणदीप हुड्डा, पिता बनने से पहले लिया आशीर्वाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Randeep Hooda Visits Mahalaxmi Temple: रणदीप हुड्डा अपकमिंग फिल्म 'ईथा' की शूटिंग कर रहे हैं। वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस बीच वह महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे हैं।

Randeep Hooda seeks blessings at Kolhapurs Mahalaxmi temple amid Eetha shoot pics goes viral
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईथा' की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में वह फिल्म की शूटिंग के लिए कोल्हापुर में थे। एक्टर ने अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लिया और महालक्ष्मी मंदिर (अंबाबाई) गए। मंदिर में उन्होंने आशीर्वाद लिया। अभिनेता के मंदिर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Trending Videos

खास है रणदीप का दौरा
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणदीप हुड्डा ने मंदिर में पहुंच कर पूजा की। रणदीप हुड्डा का मंदिर का यह दौरा खास है क्योंकि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। वह अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ अगले महीने मार्च में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बताया जाता है कि तब तक रणदीप 'ईथा' की शूटिंग पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Randeep Hooda seeks blessings at Kolhapurs Mahalaxmi temple amid Eetha shoot pics goes viral
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की दूसरी सालगिरह पर किया था प्रेग्नेंसी का एलान
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर 2023 को लिन लैशराम के साथ शादी की थी। शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर नवंबर 2025 में दोनों ने एक साझा पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया। अभिनेता ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था। 'प्यार, रोमांच के दो साल, अब एक वाइल्ड आने वाला है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)


रणदीप का वर्कफ्रंट
फिल्म 'ईथा' में रणदीप हुड्डा के साथ श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में होंगी। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म महाराष्ट्र की सबसे मशहूर तमाशा परफॉर्मर्स में से एक, विठाबाई नारायणगांवकर के सफर पर आधारित है।
रणदीप एपिक वॉर ड्रामा 'ऑपरेशन खुकरी' में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed