सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sai Pallavi Mobbed By People At The Airport Runs To Her Car Users Furious Over Viral Video

Viral Video: भीड़ ने घेरा तो भागी यह एक्ट्रेस, इस तरह खुद को बचाया; वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 23 Feb 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: हाल ही में एक मशहूर अभिनेत्री केरल में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए पहुंची। लेकिन कोच्चि एयरपोर्ट पर उनके साथ जो हुआ, उसने फैंस को हैरान कर दिया।

Sai Pallavi Mobbed By People At The Airport Runs To Her Car Users Furious Over Viral Video
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

साउथ स्टार साई पल्लवी हाल ही में केरल में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में शामिल होने पहुंचीं थी। लेकिन एयरपोर्ट पर उन्हें भीड़ ने घेर लिया। इसके 3 वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए बोल रही हैं।

Trending Videos


फोटोग्राफर और फैंस ने साई को घेरा  
इंस्टाग्राम और रेडिट पर वायरल हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि साई के एयरपोर्ट से बाहर आते ही बड़ी संख्या में फोटोग्राफर और फैंस उन्हें घेर लेते हैं। वीडियो में आपको सीआईएसएफ के जवान बार-बार भीड़ से पीछे हटने की अपील करते सुनाई दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FOCUS MEDIA 🔵 (@focusmedia.in)

प्लीज धक्का मत दीजिए
खुद साई पल्लवी भी बहुत शांति से लोगों से कह रही हैं कि, ‘एक मिनट, मेरी कार वहां है, मुझे वहां जाना है… आप यहीं से फोटो ले लीजिए, प्लीज धक्का मत दीजिए। उनकी टीम भीड़ को संभालने की कोशिश करती दिख रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FOCUS MEDIA 🔵 (@focusmedia.in)

कार की तरफ भागकर गईं साई
दूसरे वीडियो में साई बार-बार फोटोग्राफर्स से दूरी बनाने की अपील करती नजर आ रही हैं। लेकिन कोई नहीं सुनता इसीलिए जैसे ही उनकी कार आती है, वे तेजी से कार की तरफ दौड़ जाती हैं। इस बीच भीड़ भी ‘मैम, मैम प्लीज’ कहती हुई उनके पीछे दौड़ती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FOCUS MEDIA 🔵 (@focusmedia.in)

सोशल मीडिया पर नाराजगी
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फोटोग्राफर्स और भीड़ के इस व्यवहार की आलोचना की है। लोगों का कहना है कि सेलेब्रिटीज को भी पर्सनल स्पेस मिलना चाहिए और बार-बार मना करने के बावजूद इस तरह पीछा करना सही नहीं है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया- ‘ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कानून बनना चाहिए।’ वहीं एक ने लिखा- ‘ये सच में बहुत खराब व्यवहार है।’ वहीं एक ने कमेंट किया- ‘ये लोग जॉम्बीज की तरह हैं।’

आमिर के बेटे संग नजर आएंगी एक्ट्रेस
साई पल्लवी जल्द ही ‘एक दिन’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
 


यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर पहले ही जारी हो चुका है। इसमें जुनैद खान का वो प्यारा सा अनाड़ीपन और शर्मीला अंदाज नजर आया है। जबकि साई पल्लवी का किरदार एकदम शांत दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed