एक बार फिर सिनेमाघरों में आने वाली है अनुराग कश्यप की ‘देव डी’, जानें फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी सभी जानकारी
Dev D Movie Re Release: डायरेक्टर अनुराग कश्यप की पॉपुलर फिल्म ‘देव डी’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाली है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की क्लािसक फिल्म देव डी फिल्म एक बार सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अभय देओल, कल्कि कोचलिन और माही गिल लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को अनुराग कश्यप को डायरेक्ट किया है। फिल्म वापस रिलीज होने के बाद से ही फैंस में एक्साइटमेंट होगी।
कब रिलीज होगी फिल्म
साल 2009 में रिलीज हुई यह कल्ट क्लासिक फिल्म अब 24 अप्रैल को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पीवीआर आईनोक्स ने इस री-रिलीज की घोषणा की है और इसे स्टार स्टूडियो18 के साथ मिलकर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म की कास्ट के बारे में
यह फिल्म मशहूर लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के क्लासिक उपन्यास देवदास का एक मॉडर्न वर्जन है, जिसे आज के दौर के हिसाब से दिखाया गया था। फिल्म की कहानी पंजाब और दिल्ली की बैकग्राउंड में सेट है और इसमें अभय देओल, माही गिल और कल्कि कोचलिन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
फिल्म की कहानी के बारे में
कहानी एक ऐसे लड़के की है जो अपने बचपन के प्यार से बिछड़ने के बाद धीरे-धीरे शराब और नशे की लत में डूब जाता है। अपने अलग अंदाज, म्यूजिक और बोल्ड स्टोरीटेलिंग की वजह से ‘देव डी’ ने रिलीज के समय काफी चर्चा बटोरी थी और आज भी इसे एक अलग तरह की फिल्म माना जाता है।
अब 16 साल बाद फिल्म को फिर से थिएटर में रिलीज किया जा रहा है, ताकि नई जनरेशन भी इस खास फिल्म को बड़े पर्दे पर अनुभव कर सके और पुराने फैंस एक बार फिर इसकी यादें ताजा कर सकें।