'ऑब्सेशन' फिल्म पर भड़के अनुराग कश्यप, भारतीय फिल्मों को कम शो मिलने पर जाहिर की नाराजगी; कही ये बात
Anurag Kashyap: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुराग कश्यप ने भारतीय फिल्मों को कम कम शो मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मों को सिनेमाघरों में बहुत कम शो मिल रहे हैं, जबकि हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
भारतीय फिल्मों को कम शो मिलने पर भड़के अनुराग
अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह समझते हैं कि लोग 'ऑब्सेशन' देखना चाहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारतीय फिल्मों को कम शो दिए जाएं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हम अपनी ही फिल्मों को सही मौका नहीं देंगे, तो इंडस्ट्री आगे कैसे बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ‘बंदर’, वेदांग रैना और शरवरी की ‘मैं वापस आऊंगा’’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ और तेलुगु फिल्म ‘सिंग गीथम’ को बहुत कम शो मिल रहे हैं। कुछ जगहों पर तो इन फिल्मों का सिर्फ एक सुबह का शो है, जबकि 'ऑब्सेशन' को 6-7 शो दिए जा रहे हैं।
'बंदर' फिल्म का किया है निर्देशन
‘बंदर’ का निर्देशन खुद अनुराग कश्यप ने किया है, जिसमें बॉबी देओल, सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, ऋद्धि सेन, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोंसले जैसे कलाकार नजर आते हैं।
'ऑब्सेशन' कर रही शानदार कलेक्शन
वहीं हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक दुनियाभर में 224.7 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अपने स्टूडियो की सबसे बड़ी हिट बन गई है।
इस फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेटे लीड रोल में हैं। कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो अपने क्रश का प्यार पाने की चाह में खतरनाक और डरावनी घटनाओं में फंस जाता है।
ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत बनाए रखो’, कुनिका और शहबाज बादेशा ने किया प्रणित मोरे का समर्थन; ‘370 बिरयानी’ विवाद पर कही ये बात
इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने भी 'ऑब्सेशन' की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म देखकर उन्हें अपनी फिल्म ‘कौन’ की याद आ गई। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद इस फिल्म के ‘ऑब्सेस्ड’ हो गए हैं और इसने थिएटर में फिल्मों की सफलता को लेकर सोच बदल दी है।