अनुराग कश्यप ने डोनाल्ड ट्रंप से मांगी मदद! अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुनाया 'वासेपुर' का डायलॉग; देखें फनी वीडियो
Anurag Kashyap Funny Viral Video: अनुराग कश्यप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया। इसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करते दिखे। उनसे मदद मांगते नजर आए। वीडियो देखकर यूजर्स की भी हंसी छूट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुराग कश्यप अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म्स के लिए ही नहीं जानते हैं, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। शनिवार को निर्देशक ने ऐसा फनी वीडियो पोस्ट किया, जिसे देखकर फैंस हंसने पर मजबूर हो गए। इस वीडियो में अनुराग ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की। इस बातचीत में ट्रंप ने ‘वासेपुर’ फिल्म का एक हिट डायलॉग भी बोला। देखिए, क्या-क्या और खास है? इस फनी एआई वीडियो में?
अनुराग ने ट्रंप से मदद मांगने के लिए लगाया फोन
वीडियो के शुरुआत में निर्देशक अनुराग कश्यप कहते हैं कि उनकी फिल्म ‘कैनेडी’ कई साल से रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में वह बड़े पापा को फोन लगाने की बात कहते हैं। यह बड़े पापा कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप को एआई से बनाया गया है। बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप अनुराग की फिल्म ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ एक डायलॉग ‘सबका बदला लेगा…’ बोलते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो में कई बातें कटाक्ष के तौर पर मजाकिया अंदाज में कही गईं। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुराग की क्रिएटिविटी को सराहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: ‘अनुराग कश्यप पर इंडस्ट्री का कोई दबाव नहीं’, राहुल भट्ट ने साझा किया ‘कैनेडी’ का शूटिंग अनुभव; ओटीटी को सराहा
ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘कैनेडी’
अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘कैनेडी’ 20 फरवरी 2026 से ओेटीटी प्लेटफाॅर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में राहुल भट्ट, सनी लियोनी, अभिलाष थपलियाल जैसे कई उम्दा कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी काफी हटकर है।
अनुराग कश्यप के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अनुराग कश्यप के करियर की बात करें तो वह बतौर निर्देशक तो अलग पहचान बना चुके हैं। अब एक्टिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। साउथ की कई फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव रोल किए। इस साल वह साउथ फिल्म ‘डकैत’ में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे।