अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ का टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने किया प्रभावित; फिल्म की छोटी सी झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
Bandar Teaser Release: अनुराग कश्यप की मच अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ अब भारत में रिलीज को तैयार है। आज फिल्म का टीजर जारी किया गया है। जानिए क्या है इसमें खास…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का टीजर आज जारी हो गया है। फिल्म को वैश्विक स्तर पर काफी सराहना मिली है और फिल्म फेस्टिवल्स में भी फिल्म की तारीफ हुई है। अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
टीजर में क्या है?
1 मिनट 29 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत बॉबी देओल के एक लाइव परफॉर्मेंस से होती है। जहां वो गाना गाते और परफॉर्म करते नजर आते हैं। इसके बाद बॉबी देओल को अचानक जेल हो जाती है और उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलता है।
छोटे से टीजर में फिल्म की बाकी कास्ट की भी झलक देखने को मिलती है, जिसमें सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म को असल घटनाओं से प्रेरित बताया गया है। टीजर देखने के बाद भी फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चलता है। यह मेकर्स की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। हां, टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ती है।
टीजर देखकर पता चलता है कि ‘एनिमल’ के बाद बॉबी देओल एक बार फिर एक अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। ‘बंदर’ के टीजर की शुरुआत पागलपन के साथ होती है। लेकिन कहानी में अचानक ट्विस्ट आता है और पूरी कहानी बदल जाती है। यहां से जो सामने आता है, वो उस कहानी की झलक है जो शुरुआत में दिखने वाली चीजों से कहीं ज्यादा रोचक मालूम पड़ती है।
‘बंदर’ की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी बेहतरीन कहानियों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘बंदर’ को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। ‘बंदर’ 5 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।