फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap faces legal action Surat court issues notice for May 7 appearance over brahmin remark for phule

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, सूरत कोर्ट ने इस दिन पेश होने के लिए जारी किया नोटिस

Fri, 25 Apr 2025 06:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 25 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

Anurag Kashyap Row: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक बार फिर जाति विशेष पर की गई अपनी टिप्पणियों के कारण विवादों में घिर चुके हैं। उन्होंने माफी भी मांग ली है, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं। 
 

विज्ञापन
Anurag Kashyap faces legal action Surat court issues notice for May 7 appearance over brahmin remark for phule
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में फंस चुके हैं। उनकी हालिया टिप्पणियों ने न केवल सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया, बल्कि उनपर कानूनी कार्रवाई भी हुई। दरअसल, अनुराग ने एक जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी, जिसके बाद समुदाय में गुस्सा भड़क गया। अब सूरत की एक अदालत ने अनुराग को 7 मई को पेश होने का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर वह इस आदेश का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद 16 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ, जब अनुराग ने सोशल मीडिया पर समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की बायोपिक 'फुले' की सेंसरशिप को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक माना गया। उनके बयानों ने तुरंत विवाद खड़ा कर दिया और कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
वकील कमलेश रावल ने सूरत में अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज की। कमलेश का कहना है कि अनुराग ने पहले भी हिंदू समाज और धार्मिक समुदायों के खिलाफ विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने 2020 में हिंदू समाज को लेकर की गई टिप्पणियों और 2024 में अभिनेता अनिल कपूर के साथ कथित विवाद का भी जिक्र किया। रावल ने साफ कहा,'इस बार अनुराग को उनके बयानों के लिए माफी नहीं मिलेगी।'
Explainer: 38 साल बाद हुई 'ग्राउंड जीरो' की स्क्रीनिंग, फिर आतंकी हमला; जानिए कश्मीर से क्यों दूर रहा सिनेमा?

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने मांगी माफी, लेकिन विवाद थमा नहीं
विवाद बढ़ता देख अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा माफीनामा पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'गुस्से में मैं अपनी सीमाएं भूल गया। मैंने पूरे ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। इस समुदाय के कई लोग मेरे जीवन में हैं, जिनका मैं सम्मान करता हूं। मेरे बयानों से मेरे परिवार, दोस्तों और कई बुद्धिजीवियों को ठेस पहुंची है।'
अनुराग ने आगे वादा किया कि वह अपने गुस्से पर काबू करेंगे और भविष्य में सावधानी से शब्द चुनेंगे। उन्होंने ब्राह्मण समुदाय से अपील की कि अगर उन्हें गुस्सा है तो वह केवल उन पर उतारा जाए, उनके परिवार पर नहीं।

विज्ञापन

कानूनी मुश्किलें बढ़ीं
अनुराग की माफी के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। सूरत कोर्ट ने नोटिस के साथ-साथ इसे उनके घर भेजने का भी आदेश दिया है। इसके अलावा, इंदौर में अनूप शुक्ला नाम के एक व्यक्ति ने भी अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। अनूप शुक्ला का आरोप है कि अनुराग के बयान न केवल ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाले थे, बल्कि उनका मकसद सामाजिक समूहों के बीच नफरत फैलाना भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed