फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Fedup With Bollywood Toxic Environment Move To South India

Anurag Kashyap: अनुराग बोले- ‘बॉलीवुड 800 करोड़ रुपये वाली फिल्म के पीछे भाग रहा है’, निर्देशक ने छोड़ा मुंबई

Wed, 05 Mar 2025 11:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 05 Mar 2025 11:40 PM IST
सार

अनुराग कश्यप लंबे समय से मुंबई छोड़ने की बात कर रहे हैं। खबर है कि वह अब मुंबई से दक्षिण भारत में जाकर शिफ्ट हो चुके हैं। हाल ही में निर्देशक ने एक इंटरव्यू में फिर से बताया कि वह क्यों बॉलीवुड से परेशान हैं। 

विज्ञापन
Anurag Kashyap Fedup With Bollywood Toxic Environment Move To South India
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@anuragkashyap10

विस्तार

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह बॉलीवुड के वर्क कल्चर को लेकर काफी परेशान नजर आए। इसलिए निर्देशक ने मुंबई छोड़ने का मन बनाया। वह अब मुंबई से दूर दक्षिण भारत में जाकर बस गए। हाल ही में अनुराग कश्यप ने फिर से बॉलीवुड के खराब वर्क कल्चर को लेकर बात की। 

विज्ञापन


बॉलीवुड में क्रिएटिव माहौल नहीं 
द हिंदू से हालिया बातचीत में अनुराग कश्यप ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री टॉक्सिक हो चुकी है, इसलिए उन्होंने मुंबई छोड़ा। वह ऐसे लोगों से दूर रहना चाहते हैं। अनुराग का यह भी कहना है कि बॉलीवुड में हर कोई 800 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म का टारगेट बनाकर चल रहा है, उस टारगेट का पीछा कर रहा है। इससे क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है। अनुराग से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि निर्देशक अब बेंग्लुरु में शिफ्ट हो चुके हैं।   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: 'सेक्रेड गेम्स' में नयनतारा-मंजू वारियर को लेना चाहते थे अनुराग कश्यप, फिर क्यों नहीं बनी बात?
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाना चाहते हैं साउथ में फिल्म 
आगे बातचीत में अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि वह मलायलम और तमिल फिल्म फ्यूचर में बनाना चाहते हैं। अनुराग ने बतौर अभिनेता कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है, अधिकतर फिल्मों में वह नेगेटिव रोल में नजर आए। 

ये खबर भी पढ़ें: Dacoit: मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म डकैत में हुई अनुराग कश्यप की एंट्री, इंस्पेक्टर स्वामी के रोल में आएंगे नजर

कलाकारों के व्यवहार पर बात की 
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के व्यवहार पर भी बात की है। वह इंटरव्यू में बताते हैं कि हिंदी फिल्मों में हर कलाकार को सबसे ज्यादा अहमियत चाहिए। जबकि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकारों के साथ ऐसा नहीं है। वहां बडे़ से बड़ा अभिनेता भी फिल्म के बाकी लोगों की तरह ही व्यवहार करता है, वह खुद को खास महसूस करवाने की ख्वाहिश नहीं रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed