फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap In Trouble For Making Caste Specific Comment Lawyer File Complaint IN Mumbai

Anurag Kashyap: जाति विशेष टिप्पणी कर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, वकील ने मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Fri, 18 Apr 2025 08:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 18 Apr 2025 08:04 PM IST
सार

अनुराग कश्यप अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण मुश्किल में घिर जाते हैं। हाल ही में निर्देशक ने एक जाति विशेष को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह मामला मुंबई पुलिस ने दर्ज किया है।

विज्ञापन
Anurag Kashyap In Trouble For Making Caste Specific Comment Lawyer File Complaint IN Mumbai
अनुराग कश्यप - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में अनुराग कश्यप फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक को लेकर नाराज नजर आए थे। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नाराजगी भी जताई थी। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी कीं। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
अनुराग के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत 
एडवोकेट आशुतोष जे. दुबे ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें बताया कि निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ उन्होंने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एडवोकेट ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'अनुराग कश्यप की जाति विशेष को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी बहुत ही अपमानजनक है। नफरत फैलाने वाली ऐसी बातें समाज में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।'   

क्या है पूरा मामला 
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुराग कश्यप ने अपना गुस्सा जाहिर किया। वह फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक, इसमें की गई सेंसरशिप से नाराज दिखे। निर्देशक ने सरकार को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल, मामला कुछ यूं हैं कि फिल्म ‘फुले’ में जातिवाद के विषय को लेकर कहानी कही गई है। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले की जीवन पर आधारित है। उन्होंने दलितों और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने अथक प्रयास किए। इनकी शिक्षा पर जोर दिया। इस फिल्म में सेंसरबोर्ड ने कई बदलाव करने को कहे, इस बात से ही अनुराग नाराज नजर आए। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed