फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap On lack of political films in mainstream cinema in todays time gives reference to Nazi Germany

'हिटलर के खिलाफ फिल्में उसकी मौत के बाद आईं'; राजनीतिक विषयों पर फिल्मों की कमी पर बोले अनुराग कश्यप

Mon, 02 Feb 2026 04:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Feb 2026 04:54 PM IST
सार

Anurag Kashyap: निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में मुख्यधारा के सिनेमा में राजनीतिक विषयों पर आधारित फिल्मों की कमी पर अपने विचार रखे। साथ ही कहा कि कुछ विषय आज के समय में बेहद संवेदनशील हो गए हैं।

विज्ञापन
Anurag Kashyap On lack of political films in mainstream cinema in todays time gives reference to Nazi Germany
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुराग कश्यप ने  'ब्लैक फ्राइडे' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में सिने प्रेमियों को दी हैं। मगर, उनका कहना है कि आज के समय में ऐसी फिल्में बनाना असंभव है। अनुराग कश्यप ने हाल ही में बंगलूरू के एक इवेंट में राजनीतिक विषयों पर फिल्में बनाने की चुनौतियों का जिक्र किया। उनका कहना है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में कुछ खास तरह की फिल्में बनाना 'नामुमकिन' है, जहां फिल्मों को कई तरह की कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन


'कुछ विषय राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गए हैं'
अनुराग कश्यप ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्ममेकर्स की यह जिम्मेदारी है कि वे फ्री स्पीच का झंडा ऊंचा रखें। अनुराग कश्यप ने बंगलूरू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'फियरलेस फिल्म मेकिंग' सैशन में सिनेमा, पॉलिटिक्स और टेक्नोलॉजी के बारे में बात की।  इस दौरान अनुराग ने अपनी फिल्मों के बारे में बात की और कहा, 'आज के समय में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' या 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी फिल्में बनाना नामुमकिन है। कुछ सब्जेक्ट पॉलिटिकल तौर पर सेंसिटिव हो गए हैं और उनसे विवाद होते हैं। 
विज्ञापन


'हिटलर की मौत के बाद उस पर फिल्में बनीं'
अनुराग कश्यप ने आगे कहा, 'ईरान या रूस जैसे देशों के डायरेक्टर हमसे कहीं ज्यादा पाबंदियों के बावजूद फिल्में बना रहे हैं। भारतीय डायरेक्टर्स को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए'। इसी दौरान अनुराग से आज के समय में मेनस्ट्रीम सिनेमा में पॉलिटिकल फिल्मों की कमी के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, 'जर्मनी में हिटलर के खिलाफ फिल्में हिटलर की मौत के बाद ही आईं। हर चीज का अपना समय होता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' ओटीटी पर आएगी
अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'निशांची' थी, जिसे दो हिस्सों में बनाया गया। पहला पार्ट पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जिसके बाद पार्ट 2 सीधे ओटीटी पर रिलीज हुआ। इसके अलावा उनकी फिल्म 'कैनेडी' अब भारतीय दर्शकों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, बल्कि सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed