फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Reacts On Being Named In Epstein Files Says I Have No Clue About This its Random Email

‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं’, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया; बोले- मैं कभी…

Fri, 06 Feb 2026 09:41 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 09:41 AM IST
सार

Anurag Kashyap: निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने एपस्टीन फाइल्स में अपना नाम आने पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने इस पूरे मामले पर क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Anurag Kashyap Reacts On Being Named In Epstein Files Says I Have No Clue About This its Random Email
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी बहुचर्चित और विवादास्पद एपस्टीन फाइल्स लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें राजनीति जगत से लेकर सिनेमा तक अलग-अलग क्षेत्रों के कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई दावे अभी तक प्रमाणित नहीं हैं। भारतीय फिल्म जगत की कुछ हस्तियों के नाम एपस्टीन फाइल्स में सामने आए हैं। इन्हीं में एक नाम दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का भी है। अब अनुराग कश्यप ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

विज्ञापन

मैं कभी बीजिंग गया ही नहीं
ऑनलाइन वायरल हो रहे अप्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार, अनुराग कश्यप को कथित तौर पर एक ईमेल में बॉलीवुड वाला और प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक के रूप में बताया गया है। अनुराग कथित तौर पर 2017 में बीजिंग में होने वाले एपस्टीन से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल थे। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है। अब अनुराग कश्यप ने एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंधों से इनकार किया है और इन दावों को निराधार बताया है।

विज्ञापन




हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे वक्ता के तौर पर हर महीने करीब 15 निमंत्रण मिलते हैं। मैं शायद ही कभी जवाब देता हूं। साथ ही मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी बीजिंग नहीं गया। यह कोई साधारण ईमेल है, जो अपने आप में सब कुछ स्पष्ट कर देता है। मेरे नाम से प्रचारित क्लिकबेट मेरी फिल्मों से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में रिलीज को तैयार है अनुराग कश्यप की ‘केनेडी’
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘निशानची’ दो पार्ट में रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। इसे क्रिटिक्स व दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद मेकर्स ने दूसरा पार्ट सीधे ओटीटी पर ही रिलीज किया था। अब जल्द ही उनकी फिल्म 'केनेडी' ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। इसे कई वर्ल्ड प्रीमियर्स में काफी सराहा गया है। इसके बाद अब फिल्म भारत में रिलीज को तैयार है। वहीं अनुराग कश्यप आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म ‘डकैत’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed