फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap reveal Suhana Khan and the entire Archies cast called him uncle read here in detail

Anurag Kashyap: आलिया की सगाई में जब सुहाना खान ने अनुराग कश्यप को कहा 'अंकल', ऐसा था डायरेक्टर का रिएक्शन

Sun, 03 Sep 2023 11:03 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 03 Sep 2023 11:03 AM IST
सार

अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की सगाई में उसके सभी दोस्तों ने मुझसे अंकल कहा और बधाई दी।

विज्ञापन
Anurag Kashyap reveal Suhana Khan and the entire Archies cast called him uncle read here in detail
अनुराग कश्यप,सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने हाल ही में बाली में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई की है। इस पार्टी में सुहाना खान, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी, अलाया एफ, अगस्त्य नंदा, अंजिनी धवन और इम्तियाज अली जैसे सितारों ने शिरकत की थी।

विज्ञापन


सुहाना खान को लेकर कही यह बात
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की सगाई में उसके सभी दोस्तों ने मुझसे अंकल कहा और बधाई दी। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या सुहाना ने भी उन्हें अंकल कहा था तो अनुराग ने कहा, ''हर कोई कह रहा था, 'हैलो अंकल।' मैंने कहा, 'ठीक है, आज पार्टी में मुझे अंकल का सर्टिफिकेट मिल गया है। इसलिए मैंने एक हुडी ऑर्डर की जिस पर 'अंकल' लिखा हुआ था।
विज्ञापन


अनुराग को इस बात का है अफसोस
अनुराग ने आगे कहा कि जब उनकी बेटी आलिया बड़ी हो रही थीं तब वह लगातार काम कर रहे थे, जिसकी वजह से वह अपनी बेटी के साथ समय नहीं बिता पाते थे। उन्होंने कहा, 'यह मेरी लिए काफी अफसोस की बात है।' अपनी बेटी और उनके काम पर टिप्पणी करने वाले लोगों के बारे में बात करते हुए अनुराग ने कहा, “मुझे लगता है कि ये टिप्पणियां उसके उपर इसलिए की जाती है, क्योंकि उसे बॉलीवुड के ‘कूल बच्चों’और दूसरे स्टार किड्स के साथ जोड़ा जाता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh Khan: बेटी सुहाना की फिल्म में नजर आएंगे किंग खान!, जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी पिता-बेटी की जोड़ी

जी5 पर रिलीज होगी 'हड्डी' 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की फिल्म 'हड्डी' 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। उनकी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म  ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें-  Anil Sharma: 'गदर 2' के बाद अब इन फिल्मों का सीक्वल भी बनाएंगे अनिल शर्मा, खुद किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed