फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Reveals When He Getting Frustrated With An Actor Who Could Not Walk Straight During A Scene

जब एक अभिनेता के बार-बार रीटेक लेने से परेशान हुए अनुराग कश्यप, गुस्से में एक्टर के साथ किया ये काम

Thu, 19 Feb 2026 09:06 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 19 Feb 2026 09:06 AM IST
सार

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप को अलग तरह की फिल्म मेकिंग के लिए जाना जाता है। अब निर्देशक ने बताया जब एक एक्टर के बार-बार रीटेक लेने से वो परेशान हो गए। जानिए फिर कैसे अनुराग ने कराया वो सीन…

विज्ञापन
Anurag Kashyap Reveals When He Getting Frustrated With An Actor Who Could Not Walk Straight During A Scene
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैनेडी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में तारीफें बटोरने के बाद अब ‘कैनेडी’ भारत में रिलीज को तैयार है। इस बीच अनुराग कश्यप ने एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताया, जो सीधे चलने वाला सीन भी नहीं कर पा रहा था और बार-बार रीटेक ले रहा था। इससे निर्देशक काफी गुस्सा हो गए थे।

विज्ञापन

जब एक एक्टर से सीधे चला नहीं गया
सुचरिता त्यागी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जब अनुराग कश्यप से पूछा गया कि क्या कभी ऐसा कोई उदाहरण था, जब उन्हें शूटिंग के दौरान किसी अभिनेता ने परेशान किया, जिससे उन्हें लगा हो कि फंस गया। इस पर अभिनेता ने हामी भरते हुए एक किस्सा साझा किया।

विज्ञापन


निर्देशक ने बताया कि एक बार मैं फंसा था। मैं तरीके ढूंढता हूं। सचमुच एक बार एक अभिनेता था पता नहीं क्यों वो सीधा चल ही नहीं पा रहा था। मैं चाहता था कि वह बार जैसी एक जगह के पीछे से आराम से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जगह कम थी, लेकिन वह आराम से आ सकता था। लेकिन उसका हाथ-पैर कुछ भी कंट्रोल में ही नहीं था। वो इधर-उधर हिलता हुआ आता था। कभी बोतलें गिर जाती थीं, कभी कुछ।

गुस्से में अनुराग ने किया ये काम
निर्देशक ने आगे उस एक्टर की हरकतों से परेशान होने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मैं उसकी हरकतों से गुस्से से आग बबूला हो गया। मैंने एक चॉक उठाई और फिर एक किनारे पर चॉक मार दी और दीवार पर भी चॉक मार दी। मैंने बोला कि अगर चॉक का निशान तेरे शरीर पर दिखा तो मैं तुम्हें फिल्म से हटा दूंगा। इसके बाद वह सीधे चला गया। 

Anurag Kashyap Reveals When He Getting Frustrated With An Actor Who Could Not Walk Straight During A Scene
अनुराग कश्यप, कैनेडी - फोटो : इंस्टाग्राम

20 फरवरी को रिलीज होगी ‘कैनेडी’
अनुराग कश्यप की आखिरी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘निशांची’ थी। ये पिछले साल दो भागों में रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, लेकिन दूसरा भाग सीधे ओटीटी पर आया था। अब अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ काफी देरी के बाद भारत में रिलीज होने जा रही है। ‘कैनेडी’ 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed