फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Says Social Media Attacks Against Critics Are Coordinated Not Organic Gives Dhurandhar Example

‘जो गलत लगा वह कहा’, ‘धुरंधर’ की आलोचना पर बोले अनुराग कश्यप, निगेटिव रिव्यू पर ट्रोलिंग को बताया सुनियोजित

Sat, 14 Feb 2026 03:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 14 Feb 2026 03:38 PM IST
सार

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने अब ‘धुरंधर’ की तारीफ करने और उसकी राजनीति से असहमत होने पर हुई ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Anurag Kashyap Says Social Media Attacks Against Critics Are Coordinated Not Organic Gives Dhurandhar Example
अनुराग कश्यप और धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाकी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। अब अनुराग कश्यप ने किसी फिल्म को निगेटिव रिव्यू देने पर अभिनेताओं के फैंस द्वारा क्रिटिक्स की आलोचना करने पर नाराजगी जताई है। अनुराग का कहना है कि यह सब करवाया जाता है और एक सुनियोजित तरीके से होता है। उन्होंने कहा कि फैन ग्रुप द्वारा की जाने वाली ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया की देन हैं।

विज्ञापन

मुझे जो फिल्म जैसी लगती है, मैं वैसा कहता हूं
फिल्म क्रिटिक्स सुचरिता त्यागी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अनुराग कश्यप ने निगेटिव रिव्यू को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने ‘धुरंधर’ का उदाहरण भी दिया। निर्देशक ने कहा कि यह विरोध फिर से सोशल मीडिया की देन है। द न्यू यॉर्कर में एक शानदार लेख छपा था कि कैसे साउथ में हीरो बनाने के लिए फैन क्लब बनाए गए। इसमें से बहुत कुछ स्वाभाविक नहीं है। मुझे सच में लगता है कि यह स्वाभाविक नहीं है।

विज्ञापन


मैं हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर' के बारे में बात करूंगा। जिस तरह से सब पर हमला किया गया, वह बेवजह है। किसी ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि आपने क्रिटिक्स गिल्ड की पोस्ट शेयर की थी। इंडस्ट्री से किसी ने शेयर नहीं किया। पर आपको 'धुरंधर में अच्छा भी लगा बहुत कुछ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने जो मुझे गलत लगा, वह कहा और मैंने यह भी कहा कि जो चीज गलत है, वो गलत है। मुझे कैसी लगी का मतलब यह नहीं है कि मैं अपनी राय किसी और पर थोपने जा रहा हूं। तुम फिल्म में क्या देख रहे हो, वो तुम देख रहे हो। जो मैं देख रहा हूं, वो मैं देख रहा हूं। मैं जो कर रहा हूं उसे देख रहा हूं।

Anurag Kashyap Says Social Media Attacks Against Critics Are Coordinated Not Organic Gives Dhurandhar Example
धुरंधर 2 - फोटो : X

अनुराग ने की थी धुरंधर की तारीफ, लेकिन फिल्म की राजनीति से नहीं थे सहमत
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' को निगेटिव रिव्यू देने वाले कई क्रिटिक्स को सोशल मीडिया ट्रोल्स ने निशाना बनाया। इसके चलते फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड ऑफ इंडिया को एक बयान जारी कर उनका बचाव करना पड़ा और हमलों की निंदा करनी पड़ी थी। अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की तारीफ की थी।

हालांकि, उन्होंने फिल्म की राजनीति की आलोचना की थी। अब उन्होंने समझाया कि ये जो सुनियोजित हमले होते हैं, ये सुनियोजित ही होते हैं, ये स्वाभाविक नहीं होते। स्वाभाविक का मतलब 'मैं आपसे सहमत नहीं हूं' हो सकता है। मैं आपसे असहमत हो सकता हूं, चाहे कुछ भी हो।

मेरे एक चचेरे भाई का ऐसा ही एक रेस्टोरेंट है, जहां 300 लोग बैठते हैं और उन्हें इसके लिए पैसे मिलते हैं। उनका पूरा धंधा यही है।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘शादी मेरी योजना का हिस्सा’, धनुष से अफेयर की खबरों के बीच मृणाल का बड़ा बयान; पार्टनर को लेकर कही ये बात

भारत में रिलीज को तैयार अनुराग की ‘कैनेडी’
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ अब भारत में रिलीज को तैयार है। फिल्म 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी लियोन और राहुल भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को कई इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में काफी सराहना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed