सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Says Special Effects Work In Nishaanchi Is Better Than Sinners Praises Red Chillies VFX

अनुराग कश्यप ने इस मामले में ‘निशांची’ को बताया ‘सिनर्स’ से बेहतर, शाहरुख खान की रेड चिलीज पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 18 Feb 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म ‘निशांची’ की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने इसे हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिनर्स’ से भी बेहतर बताया है। जानिए किस मामले में अनुराग ने कही ये बात…

Anurag Kashyap Says Special Effects Work In Nishaanchi Is Better Than Sinners Praises Red Chillies VFX
अनुराग कश्यप ने की निशांची और सिनर्स की तुलना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

निर्माता-निर्देशक व अभिनेता अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच अनुराग कश्यप ने अपनी पिछली फिल्म ‘निशांची’ को बनाने पर गर्व जताते हुए इसके स्पेशल इफेक्ट्स को हॉलीवुड फिल्म 'सिनर्स' से भी बेहतर बताया है। ‘निशांची’ दो भागों में बंटी एक क्राइम ड्रामा है, जिसमें कानपुर में रहने वाले जुड़वां भाइयों बबलू और डब्लू की कहानी है।

Trending Videos

अनुराग ने स्पेशल इफेक्ट्स के लिए की रेड चिलीज की तारीफ
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा कि अन्य फिल्म निर्माताओं के साथ काम करते हुए, मैं काम करने की एक नई शैली देख रहा हूं। यह शैली आ रही है और दक्षिण में हर जगह देखने को मिल रही है। वे वहीं पर शूटिंग और एडिटिंग करते हैं। वे एक दिन में एक ही सीन शूट करते हैं और शॉट्स नहीं लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लिए स्पेशल इफेक्ट्स के साथ ‘निशांची’ के दोनों भाग, जिनमें अभिनेता ने दो अलग-अलग तरह की दोहरी भूमिका निभाई है - जिस पर मुझे बहुत गर्व है। स्पेशल इफेक्ट्स के मामले में सिल्वेस्टर और रेड चिलीज ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो वाकई कमाल है।

मैं गर्व से कह सकता हूं कि यह ‘सिनर्स’ से भी बेहतर है। वे सचमुच दो अलग-अलग लोग हैं और हमने दो महीने के अंतराल पर शूटिंग की। ऐसा नहीं था कि आप कपड़े बदलकर आ गए हों। यह सब वास्तविक था।

Anurag Kashyap Says Special Effects Work In Nishaanchi Is Better Than Sinners Praises Red Chillies VFX
सिनर्स - फोटो : यूट्यूब

ऑस्कर में ‘सिनर्स’ ने हासिल किए रिकॉर्ड नॉमिनेशन
हॉलीवुड फिल्म 'सिनर्स' में माइकल बी जॉर्डन ने दोहरी भूमिका निभाई है, जिसमें उन्होंने जुड़वां भाइयों एलिजा स्मोक मूर और एलियास स्टैक मूर का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए अभिनेता को अपना पहला ऑस्कर नामांकन मिला। रयान कूगलर द्वारा निर्देशित 'सिनर्स' ने 98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में रिकॉर्ड तोड़ 16 नामांकन हासिल करके इतिहास रच दिया, जो किसी एक फिल्म के लिए अब तक का सबसे अधिक नामांकन है।

Anurag Kashyap Says Special Effects Work In Nishaanchi Is Better Than Sinners Praises Red Chillies VFX
निशांची - फोटो : इंस्टाग्राम- @amazonmgmstudiosin

ऐसी है ‘निशांची’ की कहानी
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘निशांची’ पिछले साल दो भागों में रिलीज हुई थी। इस क्राइम ड्रामा की कहानी कानपुर में रहने वाले दो भाइयों बबलू और डब्लू के ऊपर आधारित है। फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जिसे क्रिटिक्स से तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद दूसरा पार्ट मेकर्स ने सीधे ओटीटी पर रिलीज किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे दोहरी भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में मोनिका पवार, वेदिका पिंटो, विनीत कुमार सिंह, कुमुद मिश्रा और जीशान अय्यूब प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Anurag Kashyap Says Special Effects Work In Nishaanchi Is Better Than Sinners Praises Red Chillies VFX
अनुराग कश्यप, कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया
20 फरवरी को रिलीज होगी ‘कैनेडी’
अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'केनेडी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होनी है। इससे पहले फिल्म का प्रीमियर 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। जहां इसे काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा भी कई फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को काफी सराहा गया है। और इसे सात मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। मेलबर्न इंडियन ‘कैनेडी’ में राहुल भट्ट और सनी लियोन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed