फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Share Dhurandhar Review After Movie 800 Crore Collection

अनुराग कश्यप ने किया ‘धुरंधर’ का रिव्यू, आदित्य धर और रणवीर को लेकर कही बड़ी बात; बोले- दो प्रोपेगेंडा डायलॉग…

Sun, 04 Jan 2026 03:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 04 Jan 2026 03:42 PM IST
सार

Anurag Kashyap Dhurandhar Review: इन दिनों सिनेमाघरों में आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ का बोलबाला है। इस फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप ने भी रिव्यू दिया है। फिल्म को लेकर उनका नजरिया क्या है? जानिए। 

विज्ञापन
Anurag Kashyap Share Dhurandhar Review After Movie 800 Crore Collection
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अनुराग कश्यप - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में 30 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 800 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू चुकी है। एक तरफ फिल्म को जहां दर्शक पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस पर प्रोपेगेंडा मूवी होने वाला इल्जाम लगा रहे हैं। हाल ही में डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी फिल्म को लेकर अपना नजरिया साझा किया है। 

विज्ञापन

दो डायलॉग्स से है अनुराग कश्यप को समस्या
एक फिल्म रिव्यू प्लेटफॉर्म लेटरबॉक्स (Letterboxd) पर अनुराग कश्यप ने अपने प्रोफाइल पेज पर ‘धुरंधर’ कर रिव्यू किया है। वह लिखते हैं, ‘एक जासूस, जासूस नहीं हो सकता, अगर उसके मन में दुश्मन देश के लिए नफरत और गुस्सा न हो। एक सैनिक भी, सैनिक नहीं हो सकता अगर उसके मन में दुश्मन देश के लिए गुस्सा न हो। इन दोनों बातों पर मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे दो सीन से दिक्कत हुई। जब माधवन कहते हैं कि एक दिन ऐसा आएगा जब देश के बारे में कोई सोचेगा। दूसरा डायलॉग है, जब रणवीर कहते हैं कि यह नया इंडिया है। इन दोनों डायलॉग को अलग रख दें तो यह एक अच्छी फिल्म है।’ 

विज्ञापन


आदित्य धर और रणवीर सिंह को लेकर क्या बोले अनुराग कश्यप 
अनुराग कश्यप आगे लिखते हैं, ‘असल में यह एक शानदार फिल्म जो पूरी तरह से पाकिस्तान में सेट की गई है। मैं निर्देशक आदित्य धर को उनकी नेशनल अवार्ड जीतने वाली फिल्म ‘बूंद’ के समय से जानता हूं। यह उनकी पॉलिटिक्स है, सच्ची पॉलिटिक्स। इससे आप सहमत हों या असहमत लेकिन वह आदमी ईमानदार है। दूसरों की तरह मौकापरस्त नहीं हैं। आदित्य की सारी फिल्में कश्मीर के बारे में हैं, वह एक कश्मीरी पंडित है जिसने तकलीफ झेली है। आप उनसे बहस करें या रहने दें। लेकिन फिल्म टॉप क्लास है। अगर आपको ‘द हर्ट लॉकर’, ‘जीरो डार्क थर्टी’ या ‘हाउस ऑफ डायनामाइट’ पसंद है, तो ये यूएसए के बारे में ऑस्कर जीतने वाली प्रोपेगेंडा फिल्में हैं। मैंने दो प्रोपेगेंडा डायलॉग्स को इग्नोर किया। लेकिन फिल्म मेकर की फिल्ममेकिंग और अड़ियलपन को पसंद किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग को पसंदीदा बताया। फिल्म ‘धुरंधर’ को आखिर में एक इंपॉर्टेंट फिल्म बताया है।

'धुरंधर' ने वीकएंड पर पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया। रिलीज के 30वें दिन 800 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed