अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो क्यों हुआ वायरल? फैंस ने भी दिए मजेदार रिएक्शन; यहां देखें
Anushka Sharma And Virat Kohli Viral Dance Video: फैंस के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक आइडल कपल के तौर पर मशहूर हैं। दोनों के कपल गोल्स देखकर फैंस इंस्पायर भी होते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर फैंस इस कपल के फिर से कायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार यानी 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हाे रही है। पहला मैच आज वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली भी इंडियन वन डे क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। लेकिन वह मैच से ज्यादा एक वीडियो को लेकर ट्रेंड कर रहे हैं। पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस फिदा नजर आए।
अनुष्का और विराट ने फैंस को किस बात पर चौंकाया?
विराट कोहली शानदार क्रिकेटर हैं। साथ ही वह एक कमाल के डांसर भी हैं। वायरल वीडियो में वह अनुष्का शर्मा के साथ डांस कर रहे हैं। हर डांस स्टेप्स को विराट ने बढ़िया ढंग से किया। अनुष्का के साथ वह ताल से ताल मिला रहे हैं। बाद में दोनों दोनों जमकर हंसते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस ने भी डांस वीडियो पर जमकर दिए रिएक्शन
फैंस ने जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का डांस वाला वायरल वीडियो देखा तो जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘ये आप किस दुनिया में आ गए, भाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कपल गोल्स।’ एक अन्य फैन ने कमेंट किया, ‘बेस्ट कपल डांस।’ इसी तरह कई यूजर ने फायर, हार्ट इमोजी अनुष्का और विराट के डांस को लेकर शेयर किए।