सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma Dance With Virat Kohli after royal challengers bengaluru win IPL Final video goes viral

आईपीएल जीतने के बाद जमकर नाचे अनुष्का और कोहली, पार्टी वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- डांस मूव्स तो देखो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 01 Jun 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Virat Kohli Anushka Sharma IPL Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा काफी खुश हैं। खुशी में उन्होंने विराट कोहली के साथ डांस किया है। उन्होंने एक प्यारी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।
 

Anushka Sharma Dance With Virat Kohli after royal challengers bengaluru win IPL Final video goes viral
विराट-अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का फाइनल जीत लिया है। आरसीबी लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। टीम के फैन इस जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। विराट कोहली इस टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी टीम की जीत पर खुश हैं। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
Trending Videos

Anushka Sharma Dance With Virat Kohli after royal challengers bengaluru win IPL Final video goes viral
विराट और अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं। वह टीम के बाकी साथियों के साथ शानदार डांस कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा भी बीच-बीच में उनका साथ दे रही हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'किंग कोहली ने डांस किया।' एक और यूजर ने लिखा 'डांस मूव्स बहुत अच्छे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'राजा अपनी रानी के साथ है।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह पार्टी और डांस का वक्त है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

Anushka Sharma Dance With Virat Kohli after royal challengers bengaluru win IPL Final video goes viral
विराट-अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट की है। अपने पति विराट कोहली को खास तौर पर बधाई देते हुए, अनुष्का ने विराट की पीठ की तरफ से एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में विराट ने एक टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लिखा है, 'एक बार अच्छा लगा, तुमने दो बार कर दिखाया।' इसके साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी जोड़ा।



हॉलीवुड स्टार से बेटी की तुलना पर महिमा चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, यूजर्स ने पूछा- क्या उसने डेब्यू कर लिया?

आरसीबी ने दी गुजरात टाइटंस को शिकस्त
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तब की जब विराट कोहली ने आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी को दूसरी आईपीएल ट्रॉफी दिलाई।
आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता।

Anushka Sharma Dance With Virat Kohli after royal challengers bengaluru win IPL Final video goes viral
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई
जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जश्न मनाया है। विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और ट्रॉफी के साथ नजर आए। 

Anushka Sharma Dance With Virat Kohli after royal challengers bengaluru win IPL Final video goes viral
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई
गुजरात टाइटन्स को हराने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ चलते और बात करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed