फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma is giving time to family Virat Kohli said Celebrating birthday with children is special

Anushka Sharma: परिवार को समय दे रही हैं अनुष्का, विराट ने कहा-'बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना है खास'

Sat, 09 Nov 2024 01:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 09 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपना अधिकतर वक्त इंग्लैंड में अपनों बच्चों के साथ गुजार रहे हैं। हाल ही में वह भारत आए हैं। एक इवेंट में विराट कोहली ने अपने जन्मदिन और बच्चों के बारे में काफी कुछ कहा।  

विज्ञापन
Anushka Sharma is giving time to family Virat Kohli said Celebrating birthday with children is special
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram/anushkasharma

विस्तार

क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई बार इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि उन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। हाल ही में विराट ने अपने जन्मदिन और अपने बच्चों से जुड़ी कुछ खास बातें साझा कीं। 

विज्ञापन

वामिका के लिए होता है विराट का जन्मदिन 
विराट कोहली ने 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। हाल ही में एक इंवेट विराट में बताया कि बच्चों के साथ मनाया गया जन्मदिन बहुत ही खास होता है। विराट कहते हैं, 'मैं उम्र के साथ समझदार होने के बारे में नहीं जानता लेकिन मैं निश्चित रूप से उम्रदराज हो रहा हूं। इतने सालों में शायद यह मेरा सबसे अधिक सुकून भरा जन्मदिन रहा। घर पर सिर्फ अनुष्का और हमारे दो बच्चे थे।' विराट आगे कहते हैं, 'मेरा जन्मदिन मेरे लिए कम और मेरी बेटी वामिका के लिए अधिक सेलिब्रेशन का समय होता है। इस बार का जन्मदिन भी वामिका के लिए ही रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma is giving time to family Virat Kohli said Celebrating birthday with children is special
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@anushkasharma

वामिका और अकाय के साथ घूमना-फिरना 
विराट कोहली और अनुष्का अकसर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालते हैं। इन दिनों भी वह अपने बच्चों के साथ जो समय बिता रहे हैं, उसकी भी फोटो साझा करते हैं। कुछ महीने पहले लंदन में विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय को पार्क में लेकर गए। ये तस्वीरें विराट और अनुष्का के फैंस को खूब पसंद आईं। 

विज्ञापन

मुंबई के कैफ में भी नजर आए विराट-अनुष्का 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के साथ भी सुकून भरा समय गुजारने की कोशिश करते हैं। पिछले दिनों वे मुंबई में डोसा खाते हुए नजर आए। वे एक कैफे में गए, जहां के कर्मचारी उन्हें देखकर काफी खुश हुए। अनुष्का और विराट ने वहां सबके साथ खूब सारी तस्वीरें भी खिंचवाईं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed