फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma Virat Kohli Spotted In Mumbai Users Reacted To Viral Video

वृंदावन के बाद मुंबई में नजर आए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, यूजर्स ने वायरल वीडियो पर दिए रिएक्शन

Wed, 17 Dec 2025 09:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 17 Dec 2025 09:13 PM IST
सार

Anushka Sharma And Virat Kohli Viral Video: हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिकता की बातें कीं। अब अनुष्का और विराट को मुंबई के अलीबाग में साथ देखा। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्शन दिए। 

विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Spotted In Mumbai Users Reacted To Viral Video
अलीबाग में नजर आए अनुष्का और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे तो काफी भावुक नजर आए। अब इन दोनों ने मुंबई के अलीबाग में देखा गया। फैंस ने जब इस कपल का वायरल वीडियो देखा तो पूछ लिया कि अब कहां जा रहे हैं? इसके अलावा भी कई तरह के रिएक्शन अनुष्का और विराट के वीडियो पर यूजर्स ने दिए हैं। 

विज्ञापन


यूजर्स बोले- अब वेकेशन पर जा रहो हो क्या? 
जब कभी अनुष्का और विराट मुंबई आते हैं तो उन्हें अलीबाग में देख जाता है। यहां पर वह अपनी वेकेशन मनाने के लिए अक्सर आते हैं। यूजर्स ने भी यही सवाल इस कपल से किया। एक यूजर ने लिखा, ‘ये लोग यहां से होकर कहां जाते हैं?।’ तो जवाब में एक यूजर ने लिखा, ‘वेकेशन के लिए।’ कुछ यूजर ने अनुष्का और विराट को बेस्ट कपल भी कमेंट सेक्शन में लिखा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


ट्रोल भी हुए विराट कोहली 
हाल ही में विराट कोहली एयरपोर्ट पर देखे गए थे। इस मौके पर एक दिव्यांग व्यक्ति से उनके साथ फोटो लेनी चाहिए, जिससे क्रिकेटर ने इग्नोर कर दिया। इस बात के लिए विराट कोहली काफी ट्रोल हुए। अनुष्का और विराट के नए वायरल वीडियो पर भी इसी बात के लिए कुछ लोगों ने विराट कोहली को ट्रोल कर दिया।

अनुष्का शर्मा ने करियर से लिया ब्रेक
अनुष्का शर्मा ने काफी समय से कोई फिल्म नहीं की है। वह अपनी फैमिली लाइफ पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जिसमें वह शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। एक फिल्म अनुष्का ने की है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बनी है, लेकिन यह अब तक रिलीज नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed