फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma Wears Rolex Wrist Watch Worth Rs 50 Lakh See her Latest Pic

कीमत: अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर से नहीं हटेंगी नजरें, हाथ में बंधी घड़ी खींच रही लोगों का ध्यान

Wed, 14 Jul 2021 09:12 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Jul 2021 09:12 PM IST
सार

  • लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के लिए जाने वालीं अनुष्का के पास कई ऐसी चीजें हैं जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।
  • हाल ही में अनुष्का ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके हाथ में बंधी हुई घड़ी पर लोगों का ध्यान केंद्रित हो गया है।
  • इस घड़ी की कीमत जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएं।

विज्ञापन
Anushka Sharma Wears Rolex Wrist Watch Worth Rs 50 Lakh See her Latest Pic
अनुष्का शर्मा और उनकी घड़ी - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री, एक सफल निर्माता और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। यह सिलसिला उनकी बेटी के जन्म के बाद से लगातार जारी है। अनुष्का और विराट की जोड़ी फेवरेट कपल्स की लिस्ट में से एक है। वहीं दोनों लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनका स्टाइल तो चर्चा में है ही साथ ही उनके हाथ में बंधी घड़ी फैंस को ज्यादा आकर्षित कर रही है। बता दें, अनुष्का के हाथ में इस घड़ी की कीमत जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन


अनुष्का की घड़ी कर रही लोगों को आकर्षित
अनुष्का शर्मा के द्वारा साझा की गई तस्वीर में वो ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट पहने नजर आ रही हैं जो उनपर खूब जम रही है। हालांकि, इस तस्वीर को और ज्यादा खास बना रही हैं उनकी घड़ी। जी हां, तस्वीर में अनुष्का जो घड़ी पहने दिख रहीं हैं वो रोलेक्स कंपनी की घड़ी है जिसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन

Anushka Sharma Wears Rolex Wrist Watch Worth Rs 50 Lakh See her Latest Pic
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, इस घड़ी की कीमत 65,879 डॉलर यानी लगभग 50 लाख रुपए है। इसके अलावा अनुष्का अपने पति के साथ एक आलीशान घर में रहती हैं। उनका आलीशान घर मुंबई के वर्ली में है और उनके अपार्टमेंट का नाम Omkar 1973 है। शादी के बाद 2017 में ये दोनों इस घर में शिफ्ट हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 34 करोड़ है। अनुष्का और विराट का ये घर बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर है।

Anushka Sharma Wears Rolex Wrist Watch Worth Rs 50 Lakh See her Latest Pic
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : Instagram

हाल ही में अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी के छह महीने की हो जाने का सादगी से जश्न मनाया था। अनुष्का ने कुछ प्यारी तस्वीरों को साझा कर लिखा था कि 'उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed