{"_id":"673a0468b2eb6d235f06832d","slug":"aparshakti-khurana-birthday-special-know-unknown-facts-about-actor-love-life-career-and-films-2024-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aparshakti Khurana: सपोर्टिंग रोल ने हिंदी सिनेमा में गढ़ा नया सितारा, भाई की तुलना में कितने सफल अपारशक्ति?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aparshakti Khurana: सपोर्टिंग रोल ने हिंदी सिनेमा में गढ़ा नया सितारा, भाई की तुलना में कितने सफल अपारशक्ति?
Mon, 18 Nov 2024 10:10 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:10 AM IST
सार
म बात कर रहे हैं अपारशक्ति खुराना की। अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास अवसर पर जानते हैं कि अभिनेता कि जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा में ऐसे बहुत कलाकार हैं, जो साइड रोल्स से भी फैंस के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। ऐसे ही एक कलाकार हैं, जो न केवल मुख्य भूमिका से बल्कि साइड रोल से अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। हम बात कर रहे हैं अपारशक्ति खुराना की। अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास अवसर पर जानते हैं कि अभिनेता कि जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।
अभिनेता बनने से पहले क्या काम करते थे अपारशक्ति
पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मे अपारशक्ति खुराना आज अपने दम पर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके हैं। पंजाबी मुंडे से अपनी एजुकेशन चंड़ीगढ़ से ही पूरी की थी। इसके बाद करियर की खोज में निकले अपारशक्ति के हाथ में रेडियो लगा। अभिनेता ने बतौर रेडियो और वीडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद अपारशक्ति भाई आयुष्मान के नक्शेकदम पर चले और फिल्मों की ओर अपना रुख किया।
सपोर्टिंग रोल में अपारशक्ति खुराना ने किन फिल्मों में दिखाया दम
साल 2016 में 'दंगल' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अपारशक्ति ने सपोर्टिंग रोल से ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने गीता-बबीता के कजिन भाई की दमदार भूमिका निभाई थी। सपोर्टिंग रोल की बात करें तो अपराशक्ति ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', 'लुका-छुपी', 'जबरिया जोड़ी' में अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही नहीं, अपारशक्ति कई शोज को भी होस्ट कर चुके हैं, जिसमें 'यू हैव बिन वार्न' और 'सुपर नाइट विथ ट्यूबलाइट' शामिल है। हालांकि, आयुष्मान की तुलना में बॉलीवुड में अपारशक्ति कुछ कम सफल नहीं हैं।
विज्ञापन
अभिनेता की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
जबरिया जोड़ी
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया था। फिल्म की कहानी जबरन शादी कराने की प्रथा पर आधारित थी। फिल्म में अपारशक्ति खुराना ने भी काफी अहम भूमिका निभाई थी और यह फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी।
बाला
अभिनेता की साल 2019 में आई फिल्म 'बाला' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। इस फिल्म में अपारशक्ति अपने भाई आयुष्मान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए थे। बाला में अपने कैमियो रोल से भी अपारशक्ति ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी।
हेलमेट
साल 2021 में आई फिल्म 'हेलमेट' में अपारशक्ति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन सतराम रमानी ने किया था। अपारशक्ति ने अपने अभिनय से फिल्म में अपने किरदार लकी में जान डाल दी थी।
धोखा राउंड द कॉर्नर
'धोखा राउंड द कॉर्नर' वो फिल्म है, जो अपारशक्ति के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। अभिनेता इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अपारशक्ति के अभिनय और डायलॉग के फैंस दीवाने हो गए थे।
स्त्री 2
हाल ही में, श्रद्धा कपूर और राजकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में भी अपारशक्ति ने एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया। सपोर्टिंग किरदार में अपारशक्ति ने अपने किरदार से दर्शकों के दिलों में अपनी न मिटने वाली छाप छोड़ दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे।