फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Apologises paparazzi For Delay Thanks Them For Being Part Of Anshula Wedding Celebration

अर्जुन कपूर ने देरी के लिए पैपराजी से मांगी माफी, अंशुला की शादी के जश्न का हिस्सा बनने के लिए किया शुक्रिया

Wed, 08 Jul 2026 10:07 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 08 Jul 2026 10:07 AM IST
सार

Viral Video: बोनी कपूर की लाडली बेटी अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर से शादी की है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला की शादी के जश्न का हिस्सा बनने के लिए पैपराजी का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Apologises paparazzi For Delay Thanks Them For Being Part Of Anshula Wedding Celebration
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर से शादी कर ली है। इस शादी को लेकर अर्जुन कपूर काफी भावुक नजर आए और उन्होंने एक बड़े भाई का फर्ज बहुत अच्छे से निभाया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन पैपराजी को बहन की शादी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पैपराजी से बातचीत का वीडियो वायरल
7 जुलाई को मुंबई में अंशुला और रोहन की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी, जहां कई बड़े फिल्मी सितारे पहुंचे। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने पैपराजी से मिलकर सबका दिल जीत लिया। पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर खुद बाहर आए और पैपराजी से मिले। उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी को शादी में आने और सुंदर तस्वीरें खींचने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया की तरफ से मिला फूलों का गुलदस्ता स्वीकार किया।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)




अर्जुन ने मांगी माफी
मुंबई की भारी बारिश को देखते हुए उन्होंने फोटोग्राफर्स से पूछा कि क्या उन्होंने खाना खाया। इसके साथ ही चिंता जताते हुए अर्जुन ने पैपराजी को जल्दी और सुरक्षित घर लौटने की सलाह भी दी। अर्जुन ने पैपराजी से थोड़ी देरी होने के लिए उनसे माफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Kapoor Apologises paparazzi For Delay Thanks Them For Being Part Of Anshula Wedding Celebration
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर का इमोशनल मैसेज
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा। अर्जुन ने लिखा, 'तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब तुम्हें रोहन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करनी है। तुम्हें मुस्कुराता देख मेरा दिल खुश हो जाता है। मां हमेशा तुम्हें आशीर्वाद दे रही हैं। तुम्हारा अर्जुन भैया हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा।'

विज्ञापन

रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे
अंशुला और रोहन की इस खुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में रेखा, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल, वरुण धवन, रितेश और जेनेलिया देशमुख, रकुल प्रीत सिंह जैसे कई सितारे रिसेप्शन में पहंचे। साथ ही कपूर परिवार से अनिल कपूर, जान्हवी कपूर और शनाया कपूर भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed