फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor celebrates 14 years of Ishaqzaade movie release

अर्जुन कपूर ने अपने करियर और 'इश्कजादे' के 14 साल पूरे होने का मनाया जश्न, लिखा- 'परमा' ने मेरे लिए सब कुछ...'

Mon, 11 May 2026 07:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 11 May 2026 07:40 PM IST
सार

14 Years Of Ishaqzaade: अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। आज इस फिल्म की रिलीज और अर्जुन के अभिनय करियर को पूरे 14 साल पूरे हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor celebrates 14 years of Ishaqzaade movie release
फिल्म 'इश्कजादे' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज सोमवार को अभिनेता अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उनकी पहली फिल्म 'इश्कजादे' की रिलीज को भी आज पूरे 14 साल हो गए हैं। इस मौके पर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

अर्जुन का पोस्ट
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'इश्कजादे' की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो स्केच से बनाई गई है। इन तस्वीरों के साथ अर्जुन ने लिखा, '14 साल बाद भी परमा मुझे सब कुछ की शुरुआत जैसा लगता है।' अर्जुन ने आगे लिखा, फिल्म 'इश्कजादे' मेरे अभिनय करियर, सिनेमा और आप सभी के साथ मेरी यात्रा की शुरुआत थी, जो अभी भी जारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'इश्कजादे' की कहानी
'इश्कजादे' उत्तर प्रदेश के काल्पनिक शहर अल्मोर की कहानी है। फिल्में में अर्जुन कपूर ने परमा चौहान और परिणीति चोपड़ा ने जोया कुरैशी का रोल निभाया है। दोनों प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक परिवारों से होते हैं। उनकी प्रेम कहानी समाज में बनी धार्मिक और सामाजिक दीवारों को तोड़ती है। यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को हबीब फैसल ने निर्देशित किया और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था। यह बंगाली नाटक ‘दुजोने’ का आधिकारिक रीमेक थी।

विज्ञापन

'इश्कजादे' के मुख्य कलाकार
'इश्कजादे' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई है। इन दोनों के अलावा गौहर खान, नताशा रस्तोगी, अनिल रस्तोगी ने सहायक भूमिका निभाई। इस फिल्म में अर्जुन ने परमा के किरदार से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ देखा गया था। अभी उन्होंने अपना अगला प्रोजेक्ट आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया है कि कुछ रोमांचक फिल्में आने वाली हैं।


यह भी पढ़ें: हिमेश रेशमिया ने पत्नी सोनिया को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, लिखा- 'तुम मेरी धुन की आत्मा...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed