‘धुरंधर 2’ के बाद ‘बिलेनियर’ बनेंगे अर्जुन रामपाल, इस डायरेक्टर के साथ करेंगे अगली सीरीज; कहां होगी रिलीज?
Arjun Rampal New Project After Dhurandhar 2 Success: फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद अर्जुन रामपाल चर्चा में बने हैं। जल्द ही वह एक सीरीज ‘बिलेनियर’ में नजर आएंगे। इस सीरीज को बॉलीवुड के नामी फिल्ममेकर बना रहे हैं। जानिए, कौन से प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज देखने को मिलेगी।
विस्तार
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, इस फिल्म की सफलता में अर्जुन रामपाल का भी हाथ है। फिल्म में उन्होंने मेजर इकबाल का खूंखार रोल किया है। अर्जुन रामपाल के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म की सफलता के बीच अर्जुन रामपाल के पास कई नए प्रोजेक्ट्स भी आ रहे हैं। जल्द ही वह ‘बिलेनियर’ नाम की सीरीज में नजर आएंगे। इस सीरीज को लेकर अर्जुन रामपाल भी काफी एक्साइटेड हैं।
कौन बना रहे हैं सीरीज ‘बिलेनियर’?
अर्जुन रामपाल सीरीज ‘बिलेनियर’ में एक दमदार किरदार करेंगे। इस सीरीज को जाने माने फिल्ममेकर हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल बनाएंगे। सीरीज ‘बिलेनियर’ की कहानी अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखी है। ऑलमाइटी मोशन पिक्चर' के बैनर तले प्रभलीन संधू इसे प्रोड्यूस कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: कैसे अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर’ के जरिए लिया 26/11 आतंकी हमले का बदला? सुनाया दर्दनाक हादसे का आंखों देखा हाल
सीरीज को लेकर क्या बोले अर्जुन रामपाल
इस सीरीज का हिस्सा बनकर अर्जुन रामपाल काफी खुश हैं, एक प्रेस नोट में उन्होंने कहा, ‘मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर सचमुच बहुत उत्साहित हूं। इस तरह का किरदार निभाने का मौका हर रोज नहीं मिलता, जब ऐसा मौका मिलता है, तो आप उसे दोनों हाथों से लपक लेते हैं। बेहतरीन फिल्ममेकर हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।’
इस प्लेटफाॅर्म पर स्ट्रीम होगी सीरीज
अर्जुन रामपाल की अपकमिंग सीरीज ‘बिलेनियर’ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट शेयर नहीं कियागया है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे बिलेनियर की है, जो महत्वाकांक्षी है और सत्ता और सफलता के लिए कुछ भी कर सकता है।