London Files Trailer: अर्जुन रामपाल की वेब सीरीज 'लंदन फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज, जासूस के किरदार में शानदार लगे अभिनेता
अभिनेता अर्जुन रामपाल जल्द ही एक रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई सीरीज 'लंदन फाइल्स' में नजर आने वाले हैं। वूट सेलेक्ट पर आने वाली इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अर्जुन रामपाल जल्द ही एक रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई सीरीज 'लंदन फाइल्स' में नजर आने वाले हैं। 'लंदन फाइल्स' एक इनवेस्टिगेटिव वेब सीरिज है, जिसमें अर्जुन एक डिटेक्टिव का किरदार निभाएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें अर्जुन का किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर के किरदार से होती है, जिसे दवाई ना लेने पर चीजें दिखाई और सुनाई देने लगती हैं। जिस वजह से वह अपने आप पर भरोसा नहीं कर सकता। इसके बाद एक लापता लड़की का केस मिलता है, जिसे सुलझाने के दौरान वह खुद ही उसमें उलझता चला जाता है।
कहानी की बात करें तो यह बाप और बेटी की कहानी है, जिसमें बेटी खो गई है और अर्जुन रामपाल जासूस ओम सिंह के किरदार में उसे ढूंढ रहे हैं। जो राजनीतिक रूप से विभाजित लंदन शहर में एक लापता लड़की के मामले की जांच कर रहा है। इसके साथ ही वह अपनी समस्याओं से भी जूझ रहा है। जैसे-जैसे ओम की जांच आगे बढ़ती है और भी रहस्य सामने आते हैं। जो उसके लंबे समय से दबे हुए अतीत को उजागर करने की धमकी देता है।
बेहतरीन ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर 'लंदन फाइल्स' में गोपाल दत्त, सपना पब्बी, मेधा राणा, सागर आर्य और ईवा जेन विलिस भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और जार पिक्चर्स द्वारा निर्मित, छह-एपिसोड श्रृंखला 21 अप्रैल को केवल वूट सेलेक्ट पर प्रीमियर के लिए तैयार है।