अर्जुन रामपाल: मोहनलाल की इस फिल्म का हिस्सा बने एक्टर, मेजर इकबाल और मेजर महादेवन को देख फैंस हुए एक्साइटेड
Arjun Rampal with Mohanlal: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने साउथ एक्टर मोहनलाल के साथ एक फोटो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
अर्जुन ने शेयर की फोटो
अर्जुन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों कलाकार काफी खुश नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने मोहनलाल को बेहद प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक कलाकार बताया। अर्जुन ने यह भी बताया कि दोनों फिल्म की शूटिंग के लिए जॉर्जिया के त्बिलिसी में हैं।
अर्जुन और मोहनलाल की तस्वीरें सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। दोनों कलाकारों को एक साथ देखकर कई फैंस ने इसे ऐसा क्रॉसओवर बताया, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी।
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेजर इकबाल विद मेजर महादेवन।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने दोनों को एक फ्रेम में देखकर अपनी खुशी जाहिर की। कई फैंस ने इसे दोनों कलाकारों का शानदार कोलैबोरेशन बताया।
दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में ‘धुरंधर’ फिल्मों में मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। वहीं मोहनलाल का मेजर महादेवन किरदार काफी मशहूर है। यही वजह है कि दोनों को एक साथ देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
देखें फोटो-
- मोहनलाल अभिनीत फिल्म फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का निर्देशन विष्णु मोहन ने किया है।
- फिल्म में मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन और भाग्यश्री भोरसे नजर आएंगी।
- अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- दृश्यम 3: क्या 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ेगी फिल्म? एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, करोड़ों की ओपनिंग पर नजर