Armaan Jain: अरमान जैन ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पत्नी अनीसा संग कुछ इस अंदाज में किया न्यू बेबी का स्वागत
कपूर खानदान इन दिनों जश्न में डूबा हुआ है। हाल ही में उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली है, जिसके बाद चारो ओर खुशियां ही खुशियां देखने को मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन अरमान जैन न्यू डैडी बने हैं। उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसके चलते अनीसा और अरमान इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बेटे की फोटो साझा की है। इसी के साथ उन्होंने बेटे के नाम की भी घोषणा भी कर दी है।
दरअसल, 28 अप्रैल को अरमान जैन की पत्नी अनीसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटे की पहली झलक लोगों को दिखाई। अनीसा ने स्टोरी में अपने न्यू बोर्न बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है। फोटो में दिख रहा है कि उनका बेटा अनीसा की अंगुली को थामे हुए हैं इसके साथ ही इस फोटो के कैप्शन में अनीसा ने लिखा है कि आपके साथ पांच दिन और ऐसा लगता है कि यह लाइफटाइम से है। उन्होंने इसके साथ हैशटैग राणा लिखा है। इस स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए अरमान ने लिखा, मेरी जान।
अपने इस पोस्ट से कपल ने यह साफ कर दिया कि उनके बेटे का नाम राणा है। इससे पहले भी अनीसा ने सोशल मीडिया पर ही बेटे के नाम का एलान किया था। अनीसा एक अन्य इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने बेटे के नाम का एलान कर चुकी हैं। वहीं, शनिवार को अरमान जैन ने पत्नी अनीसा की प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान की फोटो शेयर कर 'वेटिंग फॉर राणा' लिखा था।
24 अप्रैल को अनीसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट किया था। उन्होंने अपने बेटे का स्वागत करते हुए उसके नाम का एलान किया था। उन्होंने प्यार भरा पोस्ट किया। मां ने अपने बेटे के यूनिक नाम का बताते हुए एक फोटो शेयर की थी। बता दें कि अरमान और अनीसा के बच्चे का नाम उनके कजिन भाई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के नाम से काफी मिलता-जुलता है।
यह भी पढ़ें: आरोपों से बरी होते ही सूरज पंचोली को आई सलमान खान-सुनील शेट्टी की याद, कह दी यह बड़ी बात