सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Bhosle Passed Away Bollywood Singer Asha Bhosle Life Story Relationship Career All You need to Know

इन किस्सों में सिमटी आशा ताई की कहानी; छह साल छोटे आरडी बर्मन से प्यार, जानिए गायिका नहीं बनतीं तो क्या करतीं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 12 Apr 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Asha Bhosle Death :  आशा भोसले ने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। आज भी उनके गीत संगीत प्रेमियों के दिल में बसे हैं। आशा भोसले का संगीत करियर जितना चर्चा में रहा, उतनी ही सुर्खियों में उनकी जिंदगी भी रही। जानिए, आशा भोसले के जीवन से जुड़े कुछ चर्चित किस्से।

Asha Bhosle Passed Away Bollywood Singer Asha Bhosle Life Story Relationship Career All You need to Know
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अपनी बड़ी दीदी लता मंगेशकर के पद्चिन्हों पर चलते हुए आशा भोसले ने भी संगीत की दुनिया में कदम रखा। पिता के गुजरे जाने के बाद दोनों बहनों ने परिवार को चलाने के लिए काम करना शुरू किया, फिल्मों में गीत गाने शुरू किए। आशा भोसले ने अपना पहला गीत मराठी फिल्म 'माझा बाल' (1943) में गाया था। फिर बॉलीवुड फिल्म ‘चुनरिया (1948)’ में ‘सावन आया’ नाम का गीत उन्होंने गाया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह बॉलीवुड की सबसे मशहूर गायिका बन गईं। कई भाषाओं में गीत गए, देश और दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की। यह तो उनके करियर की बात थी लेकिन आशा भोसले की जिंदगी भी हमेशा खबरों का हिस्सा रही थीं। जानिए, आशा भोसले के जीवन से जुड़े कुछ खास किस्से।

Trending Videos


दीदी लता मंगेशकर संग रिश्ता
लता मंगेशकर और आशा भोसले की गायिकी का अंदाज अलग था। दोनों ने हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में बड़ा योगदान दिया है। लेकिन अक्सर ही दोनों के बीच राइवरली की बात भी सामने आती थी। दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। आशा भोसले तो लता दीदी को अपना आइडल मानती थीं। लेकिन कम उम्र में ही आशा भोसले के कारण लता मंगेशकर का दिल दुखा था। दरअसल, आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से प्रेम विवाह कर लिया। गणपत राव आशा से 20 साल बड़े थे। इस रिश्ते को लता मंगेशकर और उनके परिवार ने स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asha Bhosle Passed Away Bollywood Singer Asha Bhosle Life Story Relationship Career All You need to Know
आशा भोसले, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर और आशा भोसले के रिश्तों पर बनी फिल्म
बॉलीवुड में एक फिल्म ‘साज’ भी बनी थी, इसे साई परांजपे ने बनाई थी। कहा जाता है कि यह फिल्म लता मंगेशकर और आशा भोसले के रिश्तों पर थी। फिल्म में लीड रोल में शबाना आजमी और अरुणा ईरानी थीं, इन्होंने फिल्म में दो बहनों का रोल किया था। एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में आशा भोसले ने कहा था, ‘यह बिल्कुल भी सच नहीं है। दो महिलाओं को फिल्म में लेना, कुछ घटनाओं को चुनना और उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर 3 घंटे की फिल्म बना देना, यह तो समय की पूरी बर्बादी है।’
जबकि डायरेक्टर ने कहा था कि इसका आइडिया उन्हें एक्ट्रेस शबाना आजमी से मिला था। एक्ट्रेस ने उनसे एक प्लेबैक सिंगर पर फिल्म बनाने को कहा था। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि फिल्म में दो बहनों की जो कहानी दिखाई गई है, वह एक राइटर के तौर पर उनके खुद के अनुभवों और भावनाओं पर आधारित है।

पहले पति ने प्रेग्नेंसी की हालत में घर से बाहर निकाला 
आशा भोसले और गणपत राव की शादी ज्यादा चली भी नहीं। 11 साल बाद आशा भोसले पति से अलग हो गई। गणपत राव से आशा भोसले को तीन बच्चे हुए। पहले पति गणपत राव ने आशा भोसले को 2 बच्चों और प्रेग्नेंसी के हालत में घर से निकाल दिया। आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी के बारे में कहा था, ‘पति का परिवार रूढ़िवादी था, वह एक सिंगिंग स्टार को स्वीकार नहीं कर सका। जब मैं अपने छोटे बेटे आनंद को जन्म देने वाली थी तो परिवार ने मायके वापस लौट जाने को कहा।’ 

Asha Bhosle Passed Away Bollywood Singer Asha Bhosle Life Story Relationship Career All You need to Know
आशा भोसले, आर डी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
छह साल छोटे आर डी बर्मन से प्यार और दूसरी शादी
पहली शादी टूटने के बाद आशा भाेसले की जिंदगी में फिर से प्यार की बहार आई। एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन और आशा भोसले की मुलाकात हुई। आरडी बर्मन ने ही आशा भोसले के सामने अपने प्यार का इजहार पहले किया था। वह आशा भोसले से 6 साल छोटे थे। म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से आशा भोसले ने 1980 में शादी की। लेकिन इनकी शादी की राह आसान नहीं थी। आशा भोसले के तीन बच्चे पहली शादी से थे, ऐसे में आरडी बर्मन के परिवार वाले इस शादी के राजी नहीं थे। लेकिन आरडी बर्मन नहीं माने, उन्होंने आशा से शादी की। आगे चलकर दोनों ने बेहतरीन गीतों पर काम किया। साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हुआ, इसके बाद आशा भोसले अकेली पड़ गईं। 

बेटी और बेटे के गुजर जाने से टूटा दुखों का पहाड़ 
पति आरडी बर्मन को आशा भोसले पहले ही खो चुकी थीं। फिर उनकी जिंदगी से जुड़े दो खास लोग भी दुनिया को अलविदा कह गए। आशा भोसले की बेटी वर्षा ने साल 2012 में आत्महत्या कर ली। वहीं चार साल बाद यानी 2015 में बेटे हेमंत का कैंसर के कारण निधन हो गया। दो बच्चों की मौत ने आशा भोसले को भीतर से तोड़ दिया।

Asha Bhosle Passed Away Bollywood Singer Asha Bhosle Life Story Relationship Career All You need to Know
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर ना होती तो कुक बनतीं आशा भोसले
आशा भोसले को आज दुनिया एक मशहूर गायिका के रूप में जानती है। अगर वह कभी सिंगर ना बन पातीं तो कुक के प्रोफेशन को चुनतीं। आशा भोंसले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वह सिंगर नहीं बनती तो वह एक कुक होतीं। बता दें कि दुबई, कुवैत में उनके नाम से रेस्टोरेंट भी है। यहां पर भारतीय खाना मिलता है। एक खबर के अनुसार इंटरनेशनल कुक रसेल स्कॉट ने आशा ब्रांड के राइट्स खरीदे थे। वह ब्रिटेन में लगभग 40 रेस्टोरेंट खोलने की योजना बना रहे थे।

बड़े पर्दे पर दिखाया एक्टिंग का हुनर 
आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। सिंगिंग के अलावा आशा भोसले ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था। साल 2013 में आशा भोसले ने एक मराठी फिल्म ‘माई’ में अभिनय किया। इसमें उनके अभिनय को खूब सराह गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed