सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Parekh Reveals Fans Started Pelting Stones On Rajesh Khanna During Kati Patang Shoot

राजेश खन्ना पर फैंस क्यों फेंकने लगे थे पत्थर? आशा पारेख का चौंकाने वाला खुलासा; जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 29 May 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Asha Parekh and Rajesh Khanna: अनुभवी एक्ट्रेस आशा पारेख ने हाल ही में ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा। 

Asha Parekh Reveals Fans Started Pelting Stones On Rajesh Khanna During Kati Patang Shoot
राजेश खन्ना और आशा पारेख - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस आशा पारेख हाल ही में म्यूजिक रियालिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने हर्ष लिम्बाचिया के साथ क्लासिक फिल्म 'कटी पतंग' का गाना ‘जिस गली में तेरा घर’ भी रिक्रिएट किया। 

गाने की शूटिंग का सुनाया किस्सा
दिग्गज अदाकारा आशा पारेख ने इस गाने को लेकर एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर सब चौंक गए। बता दें कि इस गाने में उनके साथ राजेश खन्ना भी लीड रोल में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया, ‘इस गाने की शूटिंग के लिए हम नैनीताल गए थे। उस वक्त राजेश खन्ना भी वहां लेक तक पहुंचे थे और हमें बोट में बैठना था। लेकिन इतनी भीड़ हो गई थी कि हम बोट में चढ़ ही नहीं पाए।’

विज्ञापन

 

Asha Parekh Reveals Fans Started Pelting Stones On Rajesh Khanna During Kati Patang Shoot
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

जब फैंस ने की थी एक्टर्स पर पत्थरबाजी 
आशा पारेख ने आगे बताया कि उस समय हालात इतने बिगड़ गए थे कि लोग बेकाबू हो गए। उन्होंने कहा ‘इसके बाद ऐसा हुआ कि लोगों को राजेश खन्ना जी से मिलने का मौका नहीं मिला, तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इतने पत्थर पड़ने लगे कि हमें समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो रहा है।’  

Asha Parekh Reveals Fans Started Pelting Stones On Rajesh Khanna During Kati Patang Shoot
कटी पतंग - फोटो : ट्विटर

'कटी पतंग' फिल्म के बारे में 
फिल्म 'कटी पतंग' की बात करें तो यह 1971 में रिलीज हुई थी और आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म को शक्ति सामंत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राजेश खन्ना और आशा पारेख की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें- इस सुपरस्टार को पहली फिल्म दिलवाने में जैकी श्रॉफ ने की थी मदद? एक्टर का खुलासा; कहा- ‘फोटो लेकर घूमता था’

‘कटी पतंग’ एक ऐसी कहानी थी जिसमें प्यार, त्याग, पहचान और नई शुरुआत जैसे भावनात्मक पहलुओं को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया। यही वजह है कि यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed