फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bade Miyan Chote Miyan shooting starts akshay kumar and tiger shroff are in action mode see latest pictures

Bade Miyan Chote Miyan : एक्शन मोड में आए अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ की ली चुटकी, कहा 'जिस साल तुम पैदा...'

Sun, 22 Jan 2023 12:58 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 22 Jan 2023 12:58 AM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ एक्शन करते हुए नजर आने वाले है। और बेसब्री से इंतेजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, बता दें की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग की शुआत हो चुकी है।

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan shooting starts akshay kumar and tiger shroff are in action mode see latest pictures
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्शन हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं। ये पहली बार होगा जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं अब अक्षय कुमार ने खुद पोस्ट शेयर कर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होने की जानकारी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan shooting starts akshay kumar and tiger shroff are in action mode see latest pictures
बड़े मियां छोटे मियां पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार ने शूटिंग सेट से लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए बताया, 'एक ऐसी फिल्म, जिसकी शुरआत करने के लिए मैं बेताब हो रहा था। बड़े मियां छोटे मियां। छोटे टाइगर श्रॉफ ने मुझे एड्रेलिन रश दिया है। तुम शूट के दौरान इस बात का खास ध्यान रखना कि जिस वर्ष आप जन्मे थे, उसी वर्ष मैंने अपना करियर शुरू किया था।' तस्वीरों में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ की भी अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के अंतर्गत किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार 'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल 2023 के अंत तक क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। 

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan shooting starts akshay kumar and tiger shroff are in action mode see latest pictures
अक्षय कुमार - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अक्षय कुमार के पास कई फिल्में पाइप लाइन पर हैं, जिनपर वह काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। खबरें आ रही थीं कि एक्टर ने फिल्म से किनारा कर लिया है। और उनकी जगह फिल्म में कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जा रहा है। हालांकि, इस पर अभी तक मेकर्स और डायरेक्टर्स की तरफ से कोई भी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


यह भी पढ़ें: मन्नत के बाहर इंतजार कर रहा था...बाहर क्यों नहीं आए?' किंग खान ने खास अंदाज में फैन को दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed