फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bandar actor Bobby Deol gets emotional remembering Dharmendra on Shekhar Suman new chat show Shekhar Tonite

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, उनका गुस्सा भी प्यार था; कहा- 'पापा जैसा कोई बन नहीं सकता'

Thu, 21 May 2026 06:43 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 21 May 2026 06:43 PM IST
सार

Bobby Deol: बॉबी देओल हाल ही में शेखर सुमन के नए चैट शो पर गए। जहां उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए कई यादगार पलों को शेयर किया। इसके साथ ही वह अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक भी हुए।

विज्ञापन
Bandar actor Bobby Deol gets emotional remembering Dharmendra on Shekhar Suman new chat show Shekhar Tonite
बॉबी देओल और शेखर सुमन - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' में शिरकत की। इस दौरान बॉबी अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करके काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपने पिता से जुड़ी कुछ बेहद प्यारी यादें साझा कीं।

विज्ञापन

पिता के जाने का दुख
बॉबी देओल ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र को पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी। जब धर्मेंद्र का निधन हुआ, तो केवल उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को बहुत बड़ा झटका लगा और गहरा दुख हुआ। बॉबी ने कहा कि उनके पिता बेहद खास थे और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बात में झलकता था प्यार
जब बॉबी से पूछा गया कि वे अपने पिता की किस खूबी को हमेशा याद रखेंगे, तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई एक चीज नहीं है। उनकी हर बात बहुत प्यारी थी, यहां तक कि उनका गुस्सा भी प्यार जैसा ही लगता था।

विज्ञापन

मेरी पहचान सिर्फ 'धर्मेंद्र का बेटा'
शो के होस्ट शेखर सुमन ने जब बॉबी से पूछा कि आज वे शो पर किस रूप में आए हैं- विजय सिंह देओल, बॉबी देओल, बाबा देओल या फिर फैंस के पसंदीदा 'लॉर्ड बॉबी'? इस पर बॉबी ने बहुत ही सादगी से जवाब दिया, 'मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं।'

'शेखर टुनाइट' शो
'शेखर टुनाइट' जाने-माने अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन का एक नया और अनस्क्रिप्टेड टॉक शो है। 14 साल के लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने इस शो के साथ छोटे पर्दे के अपने 'मूवर्स एंड शेकर्स' वाले अंदाज में वापसी की है। 'शेखर टुनाइट' शो का यह नया एपिसोड हर शुक्रवार को यूट्यूब पर प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल, नंदी के कान में कही मनोकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed