फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bawaal controversy israel ambassador trivialisation of holocaust auschwitz in varun dhawan janhvi kapoor film

Bawaal: इस्राइली एंबेसी ने भी बवाल के इस सीन पर जताई आपत्ति, जानें फिल्म पर क्यों हो रहा है विवाद

Sat, 29 Jul 2023 01:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 29 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

एक यहूदी संगठन ने फिल्म को प्राइम वीडियो से हटाने की मांग की और ओपन लेटर लिखा है। वहीं इसपर भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
bawaal controversy israel ambassador trivialisation of holocaust auschwitz in varun dhawan janhvi kapoor film
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

वरुण धवन और जाहन्वी कपूर की फिल्म बवाल ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म के उस सीन की आलोचना की है जो ऑश्र्वित्ज के नरसंहार से प्रेरित था। एक यहूदी संगठन ने फिल्म को प्राइम वीडियो से हटाने की मांग की और ओपन लेटर लिखा है, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म से ‘बावल’ की स्ट्रीम पर रोक लगाने की गुजारिश की गई है। अब इसपर भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन


इस्राइल के राजदूत क्या बोले
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने बवाल फिल्म नहीं देखी और न ही देखूंगा लेकिन जो मैंने पढ़ा है, उसमें शब्दावली और प्रतीकवाद का खराब चयन था। हालांकि हम मानते हैं कि कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, इसलिए मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं जो प्रलय की भयावहता के बारे में पर्याप्त तरीके से नहीं जानते हैं, उनको चाहिए कि वह इसके बारे में खुद को शिक्षित करें।'
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Taali Teaser: स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता... गौरी सावंत बन छाईं सुष्मिता सेन, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


नितेश तिवारी ने कही यह बात
बता दें कि इससे पहले एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में नितेश तिवारी ने फिल्म पर अपनी राय रखी थी। इस फिल्म के बचाव में उन्होंने कहा था, 'ऑश्र्वित्ज सीक्वेंस को जिस तरह से कुछ लोगों ने देखा, वह निराशजनक है। किसी भी तरह से असंवेदनशील होना मकसद नहीं था। क्या हमने ये नहीं देखा कि अज्जू और निशा ने ऑशविट्ज में जो कुछ देखा है, उससे पूरी तरह परेशान और प्रभावित हो जाते हैं? वे कैदियों को देखते हैं, वे देखते हैं कि उन्हें कैसे ढेर कर दिया गया, उन्होंने देखा हैं कि उन्हें कैसे खत्म कर दिया गया। क्या वे इसके प्रति असंवेदनशील हैं? नहीं, उनकी आंखों में आंसू आ गए।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed