फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bawaal Star Varun Dhawan Revealed a producer told him to stay out of trouble on Koffee With Karan Season 8

Varun Dhawan: वरुण धवन को लोगों ने दी थी करण के शो से सावधान रहने की सलाह, अभिनेता ने किया खुलासा

Thu, 23 Nov 2023 02:11 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 23 Nov 2023 02:11 PM IST
सार

करण जौहर ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें यह लगता है कि यह शो लोगों को परेशानी में डालता है। इसपर दोनों अभिनेताओं ने कहा कि हां, ये होता है।

विज्ञापन
Bawaal Star Varun Dhawan Revealed a producer told him to stay out of trouble on Koffee With Karan Season 8
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में करण के स्टूडेंट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शो में पहुंचे। दोनों अभिनेताओं ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। शो के दौरान करण ने दोनों से सवाल किया कि क्या वह शो में सुरक्षित होकर खेल रहे हैं। इसपर वरुण धवन ने कहा कि कैसे उनके साथ काम करने वाले निर्माता इस बात से डरते हैं कि वह करण जौहर के शो में क्या कहेंगे और वह मुसीबत में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

करण के शो में माप कर बोले सिद्धार्थ-वरुण 

करण जौहर ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें यह लगता है कि यह शो लोगों को परेशानी में डालता है। इसपर दोनों अभिनेताओं ने कहा कि हां, ये होता है। करण ने दोनों अभिनेताओं से सवाल किया कि क्या वह जो भी बोल रहे हैं वह माप कर बोल रहे हैं। इसपर वरुण धवन ने कहा, 'मेरे साथ जो निर्माता काम कर रहे हैं, वह डरे हुए हैं।' इसपर वरुण धवन ने चिल्लाते हुए कहा, 'वहां पर हम एक ही पार्टी में थे।' 

विज्ञापन


रणवीर की राह पर चला यह PAK एक्टर, कराया बोल्ड फोटोशूट

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ-वरुण ने नहीं बताया निर्माता का नाम

वरुण की तरफ इशारा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, '15 मिनट लंबी बातचीत हुई और फिर उन्होंने कहा कि बस सावधान रहो।' इसके बाद करण जौहर दोनों अभिनेताओं से उनका पूछते हैं। इसपर दोनों अभिनेताओं ने नाम बताने से साफ मना कर दिया। वहीं, वरुष ने आगे कहा कि लोग सच में चिंतित हैं। इनका यह बयान उस वक्त सामने आया है, जब शो के पहले एपिसोड में पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। 


ट्रोलिंग का शिकार हुए थे दीपवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने करण जौहर के चैट शो पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसे लेकर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी शिकार भी होना पड़ा था। दीपवीर की शादी के पांच वर्ष बाद दोनों ने करण के शो पर अपनी शादी की वीडियो दुनिया के साथ साझा किया है। 


Anurag Kashyap: फिल्म मेकिंग की शिक्षा देंगे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने बताई भविष्य की योजना

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed