{"_id":"64941351d9940b527805b313","slug":"bawal-varun-dhawan-janhvi-kapoor-film-premier-on-iconic-location-eiffel-tower-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bawal: पेरिस में मचेगा 'बवाल', एफिल टावर पर प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी वरुण-जान्हवी स्टारर मूवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bawal: पेरिस में मचेगा 'बवाल', एफिल टावर पर प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी वरुण-जान्हवी स्टारर मूवी
Thu, 22 Jun 2023 02:54 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:54 PM IST
सार
बवाल अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि इसका प्रीमियर एफिल टॉवर में बड़े ही शानदार तरीके से होने वाला है।
विज्ञापन
बवाल फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन और जाहन्वी कपूर अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने कई बार शूटिंग के वक्त सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की है, जिसके बाद फैंस इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार यह फिल्म जुलाई के आखिरी में रिलीज होने के लिए तैयार है। बवाल अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि इसका प्रीमियर एफिल टॉवर में बड़े ही शानदार तरीके से होने वाला है।
एफिल टावर पर होगा प्रीमियर
बवाल फिल्म के एफिल टावर पर प्रीमियर होने के साथ ही यह भारतीय सिनेमा में इतिहास रच देगी, यह भारतीय सिनेमा की ऐसी पहली फिल्म बन जाएगी, जिसका प्रीमियर दुनिया की किसी आइकॉनिक जगह पर हुआ हो। फिल्म का प्रीमियर दुनिया की आइकॉनिक जगह में शामिल एफिल टावर के साथ ही 200 देशों में एक साथ किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Navya Singh Interview: बातें नहीं ट्रांस को बनाएं लीड हीरोइन, तब आएगा असली बदलाव, प्राइड मंथ सिर्फ एक छलावा है
विज्ञापन
क्या है बवाल की कहानी
फिल्म के प्रीमियर में वरुण, जान्हवी, साजिद और नितेश के अलावा, फ्रेंच डेलिगेट्स भी इसमें शामिल होंगे। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, साथ ही इसे रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम को चुना गया है। कहानी की बात करें तो बवाल वर्ल्ड वॉर 2 पर आधारित है। इसलिए इस फिल्म को विश्व स्तर पर ले जाया जा रहा है। बवाल को डिजिटली सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।